इतनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर विवेक ओबेरॉय
Vivek Oberoi total net worth: फिल्मों से लगभग दुरी बना चुके एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी नेट वर्थ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। विवेक की कुल संपत्ति के बारे खुलासा हुआ है।
विवेक ओबेरॉय की कमाई के साधन
सबसे पहले ये जान लें की विवेक ओबेरॉय की कमाई के साधन क्या हैं ? प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी फिल्म अभिनेता एक्टिंग के अलावा कई अन्य साधनों से तगड़ी कमाई करते हैं। उनकी कई कंपनियां हैं। यहाँ तक ही नहीं उनका दुबई में भी कारोबार है।
Vivek Oberoi total net worth
- विवेक ओबेरॉय दुबई में BNW रियल एस्टेट डेवलपमेंट्स के सह – संस्थापक हैं। वे इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। यह कंपनी प्रीमियम प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।
- उनकी कर्म आधारभूत संरचना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत में किफायती आवास योजनाओं पर काम करती है।
- विवेक ने 29 कंपनियों में निवेश किया हुआ है। जिसमें टेक्नोलॉजी, हैल्थकेयर और ज्वेलरी रिटेल सेक्टर शामिल हैं।
- उनकी एक डायमंड कंपनी भी है। जिसके भारत में 18 आउटलेट्स हैं।
- उन्होंने एक स्टार्टअप भी शुरू किया हुआ है। जो छात्रों को ऋण प्रदान करता है। इस स्टार्टअप का मूल्य 34 करोड़ रुपए है। यह B2B के माध्यम से काम करता है।
- वह मेघा एंटरटेनमेंट और स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक भी हैं।
विवेक ओबरॉय की फिल्मों से कमाई
एक्टर एक फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपए फीस लेते हैं। लेकिन अभिनेता पिछले कई वर्षों फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी कंपनी, साथिया, मस्ती और कृष3 जैसी फ़िल्में हिट रही हैं। इन फिल्मों से ओबेरॉय ने तगड़ी कमाई की।
इसके अलावा उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसका नाम ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट है। यह उनकी आय का अच्छा स्रोत है।
विवेक ओबेरॉय की संपत्ति में वृद्धि
दुबई में शिफ्ट होने के बाद विवेक ओबेरॉय की संपत्ति में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय की सलाह पर 19 सालकी उम्र में बिजनेस शुरू किया था। उन्होंने अपने स्किल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विवेक ओबेरॉय की टोटल नेट वर्थ
अब विवेक ओबरॉय की कमाई के साधन जानने के बाद उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में जान लीजिए। उनकी टोटल नेट वर्थ 1200 करोड़ रुपए है। जो उनको फिल्मी करियर से नहीं बल्कि बिजनेस से प्राप्त हुई।