National

जानिए क्या है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। उनके चेहरे का निखार साफ़ नजर आता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी खूबसूरत जोड़ियों में से एक है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मानना है कि पौष्टिक आहार और सही सौंदर्य प्रसाधनों से से खुद को खूबसूरत रखना आसान है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी खूबसूरती के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया। अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी स्किन को ‘डिटॉक्स’ करने के लिए ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। अनुष्का ने बताया कि वह नीम के फेस मास्क को इस्तेमाल करती है। जो उनकी स्किन को साफ़ रखता है और उनके चेहरे के ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।

अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह अपने चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाती है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी त्वचा को स्वस्थ और सूंदर बनाए रखने के लिए साधारण लेकिन असरदार चीजें इस्तेमाल करती हूं। अनुष्का शर्मा ने आगे बताया ,” मैं खूब पानी पीती हूं और सही खाने पर विश्वास रखती हूं। आप जैसे भी हैं सिर्फ अपने खाने की वजह से बनते हैं। सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।” कंगना रनौत ने पूनम पांडे के निधन पर जताया दुख, कहा- ‘एक यंग महिला को कैंसर से खो देना…’

अनुष्का ने कहा ,” त्वचा की देखभाल रखने के लिए सनस्क्रीन लोशन और क्लोजर जैसे प्रोडक्ट बहुत भूमिका निभाते है। इसके अलावा मैं कभी भी सोने से पहले अपना मेकअप निकालना नहीं भूलती हूं। ”

वहीं काम के मोर्चे की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है। उनको आखरी बार शाहरुख़  खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। चर्चा ये भी चल रही है कि अनुष्का शर्मा अपने ही प्रोडक्शन हाउस में फिल्म बनाने की योजना बना रही है।  World Cancer Day: आयुष्मान खुराना ने ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर शेयर की पत्नी ताहिरा कश्यप की तस्वीरें, कहा-‘ मुझे आपकी हिम्मत…’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *