4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Chandrayaan 2: जानिए क्यों ऑर्बिटर का विक्रम लैंडर से नहीं हो पा रहा है संपर्क

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि जितना समय निकलता जाएगा उतनी विक्रम लैंडर से संपर्क करने की संभावना कम होती जाएगी।

Chandrayaan 1 के निर्देशक एम अन्नादुराई ने कहा है कि चंद्रमा पर मौजूद बाधाएं ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर से संपर्क करने से रोक रही हैं। अन्नादुराई ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” हमने विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर पता लगा लिया है। अब हमें इसके साथ संपर्क स्थापित करना होगा। जिस जगह पर विक्रम लैंडर उतरा है वह जगह सॉफ्ट लैंडिंग के अनुकूल नहीं है। वहां कुछ बाधाएं हो सकती हैं। जो विक्रम लैंडर और ऑर्बिटर के बीच संपर्क नहीं होने दे रही हैं।

अन्नादुराई ने आगे कहा ,” पहले चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की तरफ संकेत भेजे। लेकिन मौजूदा हाल में यह देखना होगा की विक्रम लैंडर संकेत पकड़ता है या नहीं। ऑर्बिटर और लैंडर के बीच हमेशा दोनों तरफ से संचार होता है। लेकिन हम एक तरफ से संचार करने की कोशिश कर रहे हैं। यह संचार 5-10 मिनट से अधिक नहीं होगा। यह एक मुश्किल स्थिति है। हमारे वैज्ञानिक इसे संभालने में काफी सक्षम हैं।

वहीँ इसरो के वैज्ञानिक लगातार विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों की राय है कि विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में जितना समय गुजरता जाएगा ,उतनी ही संभावना कम होती जाएगी। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि विक्रम लैंडर से अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने की कोशिश की जाएगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *