Valentine’s Day : जानिए 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

14 फरवरी को मनाया जाता है Valentines Day

प्रेम को बढ़ावा देने का पर्व है Valentines Day

7 फरवरी से शुरू होता है Valentines Day

रोम के राजा को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म होती है। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे।

14 फरवरी को देश दुनिया के कई बड़े हिस्सों में वैलेंटाइन डे ( Valentines Day) मनाया जाता है। इसे प्यार का दिन कहा जाता है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर लोग अपने पार्टनर को कुछ खास महसूस कराने के लिए उन्हें उपहार और सरप्राइज देते हैं। कहा जाता है कि प्यार का इज़हार करना और अपने पार्टनर को यह महसूस करना कि उनसे कितना प्यार करते हैं। वैलेंटाइन डे 7 फरवरी को रोज़ डे से शुरू होने के एक हफ्ते बाद 14 फरवरी को खत्म होता है।

‘,ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वाराजिन’ नाम की एक बुक के अनुसार रोम के एक पादरी थे संत वैलेंटाइन। वह दुनिया में प्रेम को बढ़ावा देने के समर्थक थे। उनके अनुसार प्रेम में ही जीवन था। लेकिन इसी शहर में एक राजा क्लॉडियस को उनकी यह बात समझ नहीं आती थी। राजा  की सोच थी कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों खत्म हो जाती है। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे ।

संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और शादी के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी करवाई। वैलेंटाइन की इस बात से राजा भड़क उठे। राजा ने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ने फाँसी पर चढ़वा दिया। उस दिन से हर साल 14 फरवरी को प्यार के दिन के तौर पर वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

बताया जाता है कि सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की अंधी बेटी जैकोबस अपनी आंखे दान की थी। सेंट वेलेंटाइन ने जैकोबस को एक पत्र भी लिखा था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version