
Kushal Tandon News:कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर खबरे आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले है। वहीं अब कुशाल ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सच बताया है।
टीवी का मशहूर एक्टर कुशाल टंडन और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी इंगेजमेंट की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुशाल और शिवांगी को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में है और जल्द ही सगाई करने वाले है। वहीं अब दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Kushal Tandon News: शिवांगी जोशी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अपने को-स्टार कुशाल संग सगाई की खबरों के बीच शिवांगी जोशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘मुझे अफवाहे बहुत पसंद है। इनसे मुझे अपने बारे में वे बाते पता चलती है, जो मुझे कभी पता नहीं होती।’ शिवांगी के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी सगाई की खबरें महज एक अफवाह है।
सगाई की खबरों पर फूटा कुशाल टंडन का गुस्सा
वहीं कुशाल टंडन ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सगाई की खबरों को गलत बताया है। एक्टर ने लिखा, ‘यार मीडिया वालो, एक बात बताओ, मेरी इंगेजमेंट हो रही है और मुझे ही नहीं पता। मैं यहां थाईलैंड में हूँ, अपने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रहा हूँ। ऐसा कैसे कर लेते हो आप लोग। आखिर खबरों में थोड़ी तो सच्चाई रखा करो मेरे भाई लोग। ये आपके सोर्स (सूत्र) है कौन ?’
बता दे कि शिवांगी जोशी और कुशल टंडन ने सोनी टीवी के शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था। इस शो में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं ऑफस्क्रीन भी फैंस दोनों को साथ में देखना खूब पसंद करते है। कुशाल और शिवांगी की सगाई की खबरें सामने आते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। वहीं अब दोनों ने क्लियर कर दिया है कि उनकी सगाई की खबरें केवल एक अफवाह है।