Ranbir Kapoor : बेटी राहा कपूर के साथ घूमने निकले रणबीर कपूर, पैपराजी को दिए क्यूट पोज
जुलाई 28, 2024 | by pillar

Ranbir Kapoor : पैपराजी को देखते ही राहा स्माइल करती है। वहीं इसके बाद रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में उठाकर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बानी रहती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती है। वहीं इसी बीच आज सुबह राहा को अपने पिता रणबीर कपूर के साथ घूमते हुए देखा गया। इस दौरान स्टारकिड ने हमेशा की तरह अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया।
बेटी राहा के साथ खेलते दिखे Ranbir Kapoor
सामने आए वीडियो में राहा अपने अपार्टमेंट में टहलते हुए नजर आ रही है। वहीं जैसी ही उनकी नजर पैपराजी पर जाती है तो स्माइल करना शुरू कर देती है। तभी उनके पापा रणबीर आकर उन्हें गोद में उठा लेते है।
फैंस कर रहे तारीफ
रणबीर और आलिया की लाड़ली का ये वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है। वीडियो देख फैंस उन्हें छोटी आलिया कहते नजर आए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे बेबी आलिया वॉक कर रही है।’ एक ने लिखा, ‘ये बिलकुल अपनी माँ के जैसी दिखती है।’ एक ने लिखा, ‘ये कितनी क्यूट है।’
RELATED POSTS
View all