Latest Hindi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। भारत चीन LAC विवाद में प्रगति। जानिए आज के ताजा समाचार।
हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में वृद्धि
हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की गई। आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया। आरोपी खुद को एनिमल लवर बता रहा है। वह सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से नाराज था, जिसमें आवारा कुत्तों को शेलटर में रखने का आदेश दिया गया था। हमले के बाद अब सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में वृद्धि की गई है।
Latest Hindi News: भारत चीन के बीच LAC विवाद में प्रगति
चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के बाद लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर बड़ा विवाद सूलझ गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इस प्रगति की पुष्टि की है। यह भारत चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रगति ऐसे समय में हुई जब भारत ने हाल ही में अग्नि 5 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पारित
सदन में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद युवाओं को गुमराह करने वाले Dream 11 जैसे गेमिंग ऐप्स पर बैन लगाया जाएगा। बिल लोकसभा और राज्य सभा में पास हो चूका है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे युवाओं के हित में बताया है।
भारत ने किया अग्नि 5 का सफल परीक्षण
ओडिशा के चाँदीपुरा से मध्यम दुरी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया गया है। मिसाइल के परीक्षण से पाकिस्तान में बैचेनी फैल गई है।
खेल और मनोरंजन की खबरें
- डायमंड हार्बर एफसी ने डुरंड कप 2025 में ईस्ट बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
- आज 22 अगस्त को आठ साउथ की फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।
- उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता अमित जानी ने हिन्दुओं को कायर कहा है।