4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

नोएडा में सोसायटी के सुरक्षा गार्ड को गालियां देने वाली वकील भव्य रॉय को गिरफ्तार कर 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया,जानिए क्या है पूरा मामला 

Bhavya Roy: नोएडा सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्कामुक्की और गलियां देने वाली महिला को वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गालीबाज महिला पेशे वकील है। उसने तीन महीने पहले ही एक फ्लैट किराए पर लिया था। गार्ड के साथ बदतमीजी करने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है।

Bhavya Roy: नोएडा सोसायटी की गालीबाज वकील भव्य रॉय गिरफ्तार

बीते कल रविवार के दिन सोशल मीडिया पर एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला सिक्योरिटी गॉर्ड के साथ बदतमीजी कर रही थी और उसे गंदी गंदी गालियां दे रही थी। वह वीडियो में सुरक्षा गार्ड की वर्दी खींचती हुई दिखाई दे रही थी।

गालीबाज महिला गिरफ्तार

गालीबाज महिला को वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद गार्ड की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप बता दें दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गालीबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

स्वाति मालीवाल का ट्वीट

DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने गालीबाज महिला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा ,” ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। @noidapolice इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है।

कहां का है वीडियो ?

वायरल वीडियो नोएडा के जेपी विशटाउन सोसायटी का है। यह सोसायटी 126 सेक्टर में है। सिक्योरिटी गार्ड को गाली देने वाली महिला फ्लैट नंबर 901 में रहती है। जिसे उसने तीन महीने पहले किराए पर लिया था।

कौन है ये गालीबाज महिला ?

आरोपी महिला पेशे से वकील है। जिसका नाम भव्य रॉय है। वह दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकालत करती है। गिरफ्तारी के बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है। उसकी शादी 2016 में हुई थी। भव्य दिल्ली के महरौली की मूल निवासी है। उसके पति का नाम कौस्तुब चौधरी है।

इन धाराओं के तहत किया गया अरेस्ट

गार्ड को गालियां देने वाली महिला भव्य रॉय के खिलाफ नोएडा 126 सेक्टर पुलिस ने IPC की धारा 153 a, 323 , 504 , 505 (2) और 506 तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित गार्ड की शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *