Lok Sabha Election 2024 के परिणाम आ चुके हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 17 सीटें आई हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दलबदलुओं को जनता ने अपना समर्थन नहीं दिया है। भाजपा की टिकट को अपनी जीत की गारंटी मानकर बीजेपी में शामिल हुए अधिकतर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।
राजमपेट (आंध्र प्रदेश ) सीट पर कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता की टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़े किरण कुमार रेड्डी हार गए। तेलंगाना में KCR की पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। हारने वालों में भारत प्रसाद पोथुगंती, बीबी पाटिल और ए सीताराम नाइक शामिल हैं। भारत प्रसाद नगरकुर्नुल सीट से हारे, पाटिल जहीराबाद सीट हारे और सीताराम महबूबाबाद से हारे।
यूपी में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने वाले रितेश पांडेय अंबेडकरनगर सीट से हार गए। TMC छोड़कर BJP में आए तपश राय कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से हार गए। अर्जुन सिंह बैरकपुर सीट हारे। सुरेश बोरा असम के नगांव लोकसभा सीट से हार गए। सी रघुनाथ केरल की कन्नूर सीट से हारे।
डॉ ज्योति मिर्धा राजस्थान की नागौर सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। वह हार गई। राजस्थान से ही महेन्द्रजीत सिंह मालवीय बांसवाड़ा लोकसभा सीट से हार गए। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में कुछ दिन रहने के बाद बीजेपी में शामिल होने वाले अशोक तंवर सिरसा लोकसभा चुनाव हार गए हैं। वहीं, रणजीत सिंह बीजेपी की टिकट पर हिसार से चुनाव लड़े थे और हार गए।
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर परियाला लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना सीट से हारे। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुशील कुमार रिंकू जालंधर सीट से हार गए।
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More
France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More
Delhi Acid Attack Case : जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी… Read More
Pathan Shah:शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ( Pathan ) के रिलीज से… Read More
Avatar The Way Of Water: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार : द वे ऑफ़… Read More