Pradeep Kurulkar ATS: महाराष्ट्र एटीएस ने डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। कुरुलकर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त सूचनाएं देने का आरोप है।
Pradeep Kurulkar ATS: एटीएस ने प्रदीप कुरुलकर को किया गिरफ्तार
कुरुलकर ने कई मिसाइलों सहित डीआरडीओ की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कई परियोजनाओं पर काम किया है। उनके खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि प्रदीप कुरुलकर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था।
प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया
DRDO में काम करने वाले वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया है। प्रदीप पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी देने का आरोप है। उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट के साथ संपर्क में था।
हनी ट्रैप का मामला
एटीएस के अधिकारी ने कहा कि यह हनी ट्रैप का मामला है। पकड़ा गया आरोपी रक्षा अनुसंधान संस्थान में बड़े पद पर रह चूका है। उसे बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदीप कुरुलकर को पता था कि उसके पास जो गोपनीय जानकारी है , अगर वह किसी दुश्मन देश को मिल जाती है तो इससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसके बावजूद भी उसने ये गोपनीय जानकारियां लीक की।
प्रदीप कुरुलकर को ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुंबई एटीएस ने कालाचौकी यूनिट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।