Kunal Rawal: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में डिज़ाइनर्स कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे थे।
कपल ने इस पार्टी में जोरदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Kunal Rawal और अर्पिता मेहता का प्री वेडिंग फंक्शन
बॉलीवुड के फेमस डिज़ाइनर्स कुणाल रावल और अर्पिता मेहता कल यानि 28 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। शादी से पहले दोनों डिज़ाइनर्स ने बीती रात एक पार्टी रखी थी, जिसमें कंई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।
वाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी मलाइका
कुणाल-अर्पिता के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए मलाइका ने वाइट कलर का लहंगा चुना था। एक्ट्रेस ने गले में ग्रीन चोकर और एक मोतियों की माला पहनी थी, जो उनकी खूबसूरती में और चार चाँद लगा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा सा मैचिंग पर्स कैरी किया।
जमकर नाचे Malaika Arora और Arjun Kapoor, देखिए वीडियो
अर्जुन और मलाइका ने किया जोरदार डांस
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका और अर्जुन साथ में जबरदस्त डांस करते जा आ रहे है। दोनों ‘छैयां-छैयां’ गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे और साथ ही खूब एन्जॉय भी कर रहे है। कपल का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से रिलेशनशिप में है। कपल की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।