Malaika Song:मलाइका अरोड़ा ने 'जिगल जिगल' गाने पर किया डांस

मलाइका अरोड़ा ने ट्रेंडिंग ‘जिगल जिगल’ गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख झूम उठे फैंस  

Malaika Song: इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग गाने ‘जिगल जिगल’ पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में उनके अलावा दो और लड़कियां डांस करती नजर आ रही है।

Malaika Song:मलाइका अरोड़ा ने ‘जिगल जिगल’ गाने पर किया डांस

इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक सांग ‘माई मनी डोंट जिगल जिगल’ काफी फेमस हो रहा है। कंई बॉलीवुड सितारे भी इस गाने पर रील वीडियो बनाकर शेयर कर रहे है। इसी बीच एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी इस गाने पर पर एक डांस वीडियो बनाकर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री के सिज़लिंग डांसिंग मूव्स देखने लायक है।

जिगल जिगल पर किया डांस

वीडियो में मलाइका अरोड़ा सिल्वर कलर के शिमरी ऑउटफिट में नजर आ रही है। मलाइका के साथ वीडियो में दो और लड़कियां नजर आ रही है। एक्ट्रेस इन दोनों लड़कियों के साथ मिलकर ट्रेंडिंग जिगल जिगल गाने पर डांस कर रही है। इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा का ये डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘क्यूट लगा, शूट किया, इसे डिलीट नहीं करुँगी। इसी के साथ उन्होंने #trendingreels और #moneydontjigglejiggle जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

कमेंट बॉक्स पर नजर डालें तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। फैंस के साथ-साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा सहित कई अन्य सेलेब्स ने लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए इस वीडियो पर पर प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version