मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी मॉडल्स के साथ मिलकर रैंप पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। मलाइका अब भी इतनी फिट है कि उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। हाल ही में मलाइका एक फैशन शो में शिरकत करने पहुंची थी। एक्ट्रेस के इस दौरान के कंई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को डिज़ाइनर गोपी वैद के लिए रैंप वाक किया। इस दौरान एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। मलाइका ने रैंप वॉक के दौरान अन्य मॉडल्स के साथ मिलकर डांस भी किया। मलाइका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इंस्टेंट बॉलीवुड पेज से भी मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मलाइका बिंदास होकर ‘चल छैया-छैया’ गाने पर ठुकमे लगाते हुए नजर आ रही है।
बता दे कि मलाइका अरोड़ा इस फैशन शो में शो स्टॉपर बनी थी। मलाइका के इस वीडियो पर ढेरों फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विश्वाश नहीं हो रहा कि ये 50 साल की हैं। इनका लुक अमेजिंग है। कंई अन्य फैंस ने ‘क्यूट’ और ‘ब्यूटीफुल’ लिखते हुए मलाइका की तारीफ की है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More