Arjun Kapoor Birthday : अर्जुन कपूर ने फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया अपना 39वां जन्मदिन, पार्टी में नहीं नजर आई मलाइका अरोड़ा 

Arjun Kapoor Birthday : अर्जुन कपूर ने बीती रात अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अपना 39वां जन्मदिन मनाया। हालाँकि अर्जुन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में नजर नहीं आई।

Arjun Kapoor Birthday : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपुर आज 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। इस  खास मौके पर एक्टर के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। वहीं बीती रात अर्जुन ने अपनी फैमिली और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। हालाँकि अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आई।

अंशुला ने दिखाई Arjun Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

दरअसल हाल ही में अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश है। पहली तस्वीर दोनों के बचपन की है। इस तस्वीर में अर्जुन अपनी बहन को गोद में उठाए नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन को साथ में खेलते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में अर्जुन और अंशुला साथ में पोज देते नजर आ रहे है।

वहीं अगली स्लाइड में अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो में वरुण धवन, संजय कपूर, शनाया कपूर सहित कंई अन्य लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो में सभी अर्जुन के के लिए हैप्पी बर्थड़े सॉन्ग गाते है और इसके बाद एक्टर केक कट करते है।

क्या मलाइका और अर्जुन का हो गया ब्रेकअप ?

बता दे कि बीते दिनों खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। वहीं अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका के शामिल न होने से दोनों के ब्रेकअप की चर्चा और भी तेज हो गई है। बता दे कि अभी तक मलाइका ने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन के लिए कोई बर्थडे पोस्ट शेयर नहीं किया है। बस यही सब देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है की मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *