4pillar.news

अर्जुन कपूर की बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की रोमांटिक फोटो

जून 26, 2021 | by

Malaika Arora shared a romantic photo on Arjun Kapoor’s birthday

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उनको खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है।

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर तमाम अभिनेताओं से लेकर उनके फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि इसी दौरान सभी को अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की विश का इंतजार था। अब फैंस का वह इंतजार खत्म हो चुका है। मलाइका अरोड़ा ने अपने लव बाय अर्जुन कपूर को खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे विश किया है।

छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन कपूर को शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन कपूर के साथ में अपनी बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को सनशाइन कहा है।

सोशल मीडिया पर पर शेयर की भी फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा कैसे अर्जुन कपूर के सीने से चिपकी हुई नजर आ रही है। फोटो में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हैं मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा,” हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन।”

बता दे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। कई इवेंट के दौरान दोनों एक साथ देखे जा चुके हैं। हालांकि दोनों लव बर्ड्स अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। इसलिए दोनों ने रिश्ते को सरेआम कर दिया है। हालांकि अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते का पहली बार इजहार साल 2018 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन के अवसर पर किया था।

RELATED POSTS

View all

view all