कर्नाटक में हिजाब विवाद पर मलाला यूसुफजई ने कहा- यह भयभीत करने वाला है

कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सुर्खियों में आ गया है। हिजाब विवाद पर पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कर्नाटक के उडुपी के सरकारी कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पर शुरू हुआ विवाद अब भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सुर्खियों में है। हिजाब विवाद को लेकर लड़कियों की शिक्षा की तरफदारी करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अब इस मामले को उठाया है। मलाला ने कहा लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से रोकना डराने यानी भयभीत करने वाला है।

कब शुरू हुआ हिजाब को लेकर विवाद?

मुस्लिम लड़कियों हिजाब पहनने को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब पिछले महीने कर्नाटक के उडुपी के सरकारी कॉलेज की 6 छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनके हिजाब पहनने पर जोर देने पर कक्षा में जाने से रोक दिया गया। उडुपी और चिकमगलूर में दक्षिणपंथी समूहों ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई।

इस विवाद पर मलाला यूसुफजई ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। मलाला ने लिखा, “कॉलेज हमें पढ़ाई और हिजाब के चयन करने के लिए मजबूर कर रहा है। लड़कियों को उनके हिजाब में स्कूल जाने से मना करना भयावह है। महिलाओं का उद्देश्य बना रहता है -कम या ज्यादा पहनने के लिए। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं के हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए। ”

कर्नाटक में स्कूल कॉलेज 3 दिन बंद रहेंगे

मुस्लिम छात्राओं के हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल और कॉलेज 3 दिन तक बंद रहेंगे। यह जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोमई ने एक ट्वीट करके दी है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल/ बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी हाई स्कूलों और कालेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9065 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “कर्नाटक में हिजाब विवाद पर मलाला यूसुफजई ने कहा- यह भयभीत करने वाला है

  • Pingback: बिकनी,घूंघट,जींस या हिजाब पहनना महिलाओं का सवैंधानिक अधिकार है: प्रियंका गांधी · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी