Maneka Guruswamy को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। वे देश की पहली lesbian MP बन गई हैं।
Maneka Guruswamy कौन हैं ?
मेनका गुरुस्वामी एक प्रसिद्ध और सीनियर एडवोकेट हैं। वे सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में बतौर वकील प्रैक्टिस करती हैं। 27 फरवरी 2026 को उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव 16 मार्च 2026 को होने वाले हैं । पश्चिम बंगाल से TMC के उम्मीदवार के रूप में उनके उनके नामांकन की संभावना बहुत मजबूत है।
अगर वे चुन ली जाती हैं तो भारत की पहली lesbian MP बनेंगी। वे भारतीय संसद के इतिहास में पहली लेस्बियन सांसद बनने वाली हैं। यह खबर LGBTQ+ समुदाय के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। टीएमसी के अन्यं उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार और कोयल मल्लिक हैं।
Maneka Guruswamy के बारे में विस्तार से जानकारी
- मेनका गुरुस्वामी की उम्र : उनका जन्म 27 नवंबर 1974 को हुआ था। वे हैदराबाद के तेलंगाना में पैदा हुईं। वर्तमान में मेनका की उम्र 51 साल है।
- Maneka Guruswamy की शिक्षा : उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलोर से बेसिक लॉ की डिग्री ली।
- ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से D.Phil की डिग्री ली।
- हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया।
- वे 1997 में लॉ बार में शामिल हुईं और सीनियर एडवोकेट बनीं।
- उन्होंने सेक्शन 377 जैसे महत्वपूर्ण केस लड़े हैं।
- वे येल, NYU, कोलंबिया और टोरंटो यूनिवर्सिटीज में विजिटिंग फैकल्टी रह चुकी हैं।
Maneka Guruswamy की लेस्बियन पार्टनर का नाम
मेनका गुरुस्वामी की लॉन्ग-टाइम पार्टनर का नाम अरुंधति काटजू है। अरुंधति खुद भी एक जानी मानी वकील हैं। दोनों ने 2018 में सेक्शन 377 के खिलाफ साथ मिलकर केस लड़ा। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक सेक्स को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। 2019 में CNN को दिए गए एक इंटरव्यू में मेनका ने सार्वजनिक रूप से अरुंधति काटजू संग अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया। मेनका ने सेक्शन 377 की जीत को प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों बताया था। दोनों 2018 से आधिकारिक रूप से पार्टनर हैं।
Maneka Guruswamy के माता-पिता का नाम
मेनका के पिता का नाम मोहन गुरुस्वामी है। उनकी माता का नाम मीरा गुरुस्वामी है। पिता बीजेपी के राजनीतिक रणनीतिकार रह चुके हैं।वे एक प्रभावशाली पृष्टभूमि से आती हैं।
मेनका गुरुस्वामी की टोटल नेट वर्थ
Maneka Guruswamy की नेट वर्थ के बारे में कोई पुष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। वे सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और बड़े केस लड़ती हैं। ऐसे में उनकी कमाई अच्छी मानी जाती है।
राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ये पक्का होगा कि मेनका गुरुस्वामी सांसद बनती हैं या नहीं। लेकिन TMC द्वारा उनके नाम को घोषणा करना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।





