Site icon 4PILLAR

Manika Vishwakarma ने Jantar Mantar पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दिया समर्थन, जानें मिस यूनिवर्स इंडिया ने क्या कहा ?

Manika Vishwakarma Jantar Mantar protest in Delhi

Manika Vishwakarma ने Delhi के Jantar Mantar पर NEET Paper लीक के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन किया है।

जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के गाला राउंड और सैशिंग सेरेमनी में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने आई मणिका ने मीडिया से बातचीत में छात्रों के आंदोलन को न्याय की मांग बताया।

Manika Vishwakarma: NEET Paper लीक बेहद चौंकाने वाला

मणिका ने कहा कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद चौंकाने वाला था। इससे लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा टूट गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा, लेकिन यह प्रतिक्रिया काफी देर से आई। सरकार को शुरुआत में ही युवाओं के सामने आकर स्पष्ट संवाद करना चाहिए था।

Manika Vishwakarma ने पारदर्शिता पर जोर दिया

उन्होंने पारदर्शिता और समय पर कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा, “ऐसे मामलों में पारदर्शिता और समय पर कार्रवाई ही छात्रों का विश्वास कायम रख सकती है। मुझे लगता है कि हर किसी को एक मंच मिलना चाहिए। सरकार और जनता दोनों की लोकतांत्रिक चर्चाएं सार्थक होनी चाहिए।”

Manika Vishwakarma ने नेताओं को लगाई लताड़

मणिका ने आगे कहा, “हम अपने नेताओं को इसलिए चुनते हैं, ताकि वे आगे आएं, मुद्दों पर चर्चा करें और हमारी बात सुनने के बाद हमारी शिकायतों का समाधान करें।”

Manika Vishwakarma ने सरकार से की संवाद की मांग

IANS के अनुसार, मणिका ने स्पष्ट किया कि छात्र सरकार के खिलाफ नहीं हैं। वे सिर्फ समर्थन और अधिकारियों से संवाद चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद एक छात्र और युवा प्रतिनिधि हैं, इसलिए उनका उद्देश्य समस्याओं को उजागर करना और समाधान तलाशना है।

मणिका जयपुर में देशभर की 52 प्रतिभागियों वाले गाला राउंड में शामिल हुई थीं। आयोजन समिति के चेयरमैन अखिल आनंद ने बताया कि इस साल के गाला राउंड में देशभर से प्रतिभागी आई हैं।

नीट पेपर विवाद और विरोध प्रदर्शन

पिछले कई दिनों से नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के मामले पर छात्र देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, निष्पक्ष जांच, प्रभावित छात्रों को राहत और परीक्षा व्यवस्था में सुधार। 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलन और तेज हो गया था। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य युवा संगठनों के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है।

Manika Vishwakarma कौन हैं ?

मणिका विश्वकर्मा राजस्थान के श्री गंगानगर की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। वे न्यूरोडाइवर्सिटी जागरूकता अभियान ‘न्यूरोनोवा’ की संस्थापक भी हैं। उनके इस बयान से NEET मुद्दे पर युवा आवाज को और मजबूती मिली है।

उन्होंने 18 अगस्त 2025 को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता। इससे पहले 2024 में वे मिस यूनिवर्स राजस्थान बनीं और राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 20 में पहुंचीं।

Exit mobile version