Site icon www.4Pillar.news

Manipur Violence: दो महिलाओं की नग्न परेड कराने वाले आरोपी के घर को भीड़ ने फूंका

Manipur Violence: दो महिलाओं की नग्न परेड कराने वाले आरोपी के घर को भीड़ ने फूंका

मणिपुर में दो महिलाओं की निवस्त्र परेड कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग लगा दी है।

मणिपुर में भीड़ को उकसाने और दो महिलाओं की नग्न परेड कराने वाले आरोपियों में से एक हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को गांव वालों ने फूंक दिया है। मणिपुर के जिस वीडियो के वायरल होने के बाद पुरे देश के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, आरोपी हुइरेम हेरोदास के मैतेई समुदाय ने उसका घर आग के हवाले कर दिया है।

चार आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिन दो महिलाओं की निवस्त्र परेड कराई गई थी। उस केस के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन चार में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई है। उसी ने महिला के साथ छेड़खानी की थी।

घर जलाया

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हुइरेम हेरोदास का घर नोंगपोक सेकमाई पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। जहां गुरुवार शाम को गुस्साई भीड़ ने आग लगा दी है। दो दिन पहले वायरल वीडियो में सैंकड़ों लोगों को दो महिलाओं के साथ हैवानियत करते हुए दिखाया गया है। आरोपी के घर फूंकने वाली भी ज्यादातर महिलाएं हैं। महिलाओं का कहना है कि भले ही वह हमारे समुदाय से है लेकिन उसकी इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बता दें, मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा को आज 80 दिन हो गए हैं। इसी हिंसा के शुरू में 4 मई को मैतेई समुदाय के लोगों ने कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न घुमाया था। दोनों महिलाओं का रेप किया गया था। वीडियो के वायरल होने के दो महीने बाद पुरे देश में गुस्सा दिखाई दिया। देश भर में लोगों के आक्रोश को देखते हुए मणिपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के नाम

महिलाओं की नग्न परेड कराने के मामले में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम-हुइरेम हेरोदास मैतेई , युमलेमबम जीबान, खूँडोंगबम अरुण और निनगाबम तोम्बा बताये जा रहे हैं। सभी आरोपी नोंगपोक सेकमई के रहने वाले हैं।

Exit mobile version