Site icon 4PILLAR.NEWS

नई संसद की ताबूत से तुलना करने वाले राजद के ब्यान पर भड़के नेता

New Parliament की ताबूत से तुलना वाले राजद के ब्यान पर भड़के नेता

New Parliament: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को नई संसद का उद्धघाटन किया है। राष्ट्रीय जनता दल ने नई संसद की तुलना ताबूत से करते हुए एक ट्वीट किया है। राजद के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है।

New Parliament की ताबूत से तुलना वाले ब्यान पर भड़के नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 28 मई 2023 को नई संसद भवन का उद्धघाटन किया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और काफी साधु संत रहे। वहीं, देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उद्धघाटन समारोह में हिस्सा लिया। हालांकि कई विपक्षी दलों ने नई संसद के पीएम मोदी द्वारा उद्धघाटन का विरोध किया। कांग्रेस सहित 20 से अधिक पार्टियों ने नए संसद भवन के उद्धघाटन का विरोध किया।

राजद का ट्वीट

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। राजद ने अपने ट्वीट में नई संसद भवन की फोटो के साथ मुर्दों को दफनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ताबूत की फोटो शेयर की। राजद ने दोनों तस्वीरों के आकार की तुलना करते हुए लिखा ,” ये क्या है ?” राजद के इस ट्वीट पर बीजेपी सहित कई दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई है। बीजेपी ने इसे बेशर्मी की पराकाष्ठा बताया है।

सीएम शिंदे

नई संसद की ताबूत से तुलना वाले ब्यान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम शिंदे ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ,” जो लोग संसद की तुलना ताबूत से कर रहे हैं। उनको जनता जवाब देगी। उनको जनता संसद भवन का नहीं बल्कि घर का रास्ता दिखाएगी। ”

औवेसी का ब्यान

वहीं, असदुद्दीन औवेसी ने राजद के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा ,” नई संसद की तुलना ताबूत से क्यों की।

AIMIM प्रमुख औवेसी ने कहा,” राजद का कोई स्टैंड नहीं है। नई संसद को ताबूत क्यों कह रहे हैं ? कोई और भी मिसाल दे सकते थे। इसमें भी कोई एंगल लाते हैं। कभी खुद को सेक्युलर बोलते हैं, कभी भाजपा से निकले हुए नितीश कुमार को अपना सीएम बना लेते हैं। ”

वहीं राजद नेता शक्ति सिंह ने ताबूत वाले ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा ,” ट्वीट में जो ताबूत लगाया गया है। वही डेमोक्रेसी के दफनाए जाने का प्रतीक है। “

Exit mobile version