4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Mika Singh बने प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर

Mika Singh island: सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर है। इसके साथ ही उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे है।

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। हाल ही में ‘स्वयंवर: मिक्का दी वोट्टी’ के बाद वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल एक तरफ जहां अन्य सेलिब्रिटीज महंगी गाड़ी, बंगले आदि खरीदते है, वहीं मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर बन गए है।

Mika Singh ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड

सिंगर ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने आइलैंड की झलक दिखाई है। इस वीडियो में Mika Singh एक लेक में बोट चलाते हुए नजर आ रहे है। इस बोट पर MS यानि Mika Sing भी लिखा हुआ है। इस आइलैंड के साथ उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हो  रहा है।

मीका सिंह ने दोस्त को गिफ्ट में दी लग्जरी मर्सीडीज कार, फैंस कर रहे तारीफ 

मीका सिंह ने जो वीडियो री शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है- ‘पॉप सिंगर मीका सिंह अपने लिटिल पैराडाइस में शानदार समय व्यतीत करते हुए। 7 बोट्स, 10 घोड़े और एक लेक के साथ अपना खुद का प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर। इसलिए आपको रियल किंग कहा जाता है।’

Mika Singh के करियर के बारे में

बता दे कि मीका सिंह ने केवल 8 साल की उम्र से ही गाना सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कंई संगीत वाद्ययंत्र जैसे तबला, हारमोनियम और गिटार बजाना सीखा। फिल्मों में गाने से पहले मीका सिंह कीर्तन में गाया करते थे लेकिन साल 1998 में आए उनके गाने ‘सावन में लग गई आग’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *