Mirzapur: The Movie Box Office Collection

Mirzapur: The Movie ने Box Office पर मचाया धमाल, 2 दिन में 56 करोड़ पार

Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया का भोकाल चल रहा है। वेब सीरीज मिर्जापुर: द मूवी ने दो दिन में 56 का आंकड़ा पार कर लिया है।

Mirzapur: The Movie Box Office Collection

बहुचर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित थिएटरिकल फिल्म ‘Mirzapur: The Movie’ ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई तगड़ा कमाल कर दिखाया है। रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही फिल्म ने कमाई के मामले में जो रफ्तार पकड़ी है। उसने ट्रेड एनालिस्ट्स से लेकर फैंस तक सबको चौंका दिया है। इस फिल्म में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित यानी अली फाजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकारों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लिया है।

Mirzapur: The Movie ने पहले दिन ही मच गया था तहलका

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया था। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, यह ओपनिंग फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकारों के करियर की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआतों में गिनी जा रही है। पहले दिन से ही थिएटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई शहरों में हाउसफुल के बोर्ड लग गए थे।

Mirzapur: The Movie की कमाई में दूसरे दिन 20 प्रतिशत उछाल

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि किसी भी फिल्म की कमाई शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को बढ़ती है, और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के साथ भी ठीक यही हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज करते हुए 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। देशभर में फिल्म के करीब 11 हजार से ज्यादा शो चल रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि सिनेमाघरों ने भी फिल्म की डिमांड को भांपते हुए शोज की संख्या बढ़ा दी है।

दूसरे दिन थिएटर ऑक्यूपेंसी करीब 50 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई। जो किसी भी वीकेंड फिल्म के लिए एक मजबूत संकेत माना जाता है।

Mirzapur: The Movie का 2 दिन का Box Office Collection

पहले और दूसरे दिन की कमाई को जोड़ें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 56.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी महज 48 घंटों के भीतर फिल्म ने 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। कमाई के मामले यह 2026 की किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन भी 68 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा असर

‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। सीरीज को दुनियाभर में जो फैनबेस मिला था, उसका असर फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन में भी साफ नजर आ रहा है। विदेशी बाजारों से भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े और मजबूत हो गए हैं।

क्यों बन रही है फिल्म चर्चा का विषय

‘मिर्जापुर’ सीरीज ने अपने चार सीजन में जिस तरह की कहानी, डायलॉग्स और किरदारों को गढ़ा, उसने दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज बना दिया था। कालीन भैया का अंदाज हो या गुड्डू पंडित का गुस्सा, इन किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता दर्शकों में महीनों से बनी हुई थी। यही वजह है कि रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और अब हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म सीरीज की कहानी को एक नए और बड़े कैनवास पर आगे बढ़ाती है, जिसे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव फैंस के लिए बिल्कुल अलग साबित हो रहा है।

Mirzapur: The Movie इस साल की सबसे हिट फिल्म बन सकती है 

ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर वीकेंड पर यही रफ्तार बरकरार रही, तो फिल्म तीसरे दिन यानी रविवार को भी बड़ी कमाई कर सकती है। सोमवार से वर्किंग डेज शुरू होने के बाद कलेक्शन में सामान्य गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन शुरुआती दो दिनों के आंकड़े यह साफ संकेत दे रहे हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।

ये भी पढ़ें :

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top