Entertainment

मिस इंडिया मान्या सिंह की बिग बॉस में हुई एंट्री, आज भी पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा

Manya Singhs:कलर्स टीवी पर जनता का सबसे पसंदीदा शो Bigg Boss 16 का सीजन शुरू हो चूका है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह की एंट्री हो चुकी है। शो में मान्या ने अपने तंगहाल जीवन के बारे में बताया। जिसको सुनकर खुद सलमान खान भी भावुक हो गए।

Manya Singhs: बिग बॉस 16 शुरू हुआ

BB 16 : टीवी के सबसे पसंदीदा शो बिग बॉस 16 का सीजन शुरू हो चूका है। शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का जोरदार स्वागत किया है। इस बार बिग बॉस के घर में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह भी हिस्सा ले रही हैं। इस शो के जरिए मान्या अपने सपनों को साकार करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर कोई काम मेहनत और ईमानदारी से किया जाए तो वह जरूर पूरा होता है।

मिस इंडिया ने सुनाई अपनी कहानी

मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह ने टीवी शो में बताया कि उन्होंने कितनी तंगहाली में अपनी जिंदगी गुजारी है। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है , बहुत पैसे मिलते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला है। उनके पिता आज भी ऑटोरिक्शा चलाते हैं। दो साल के लंबे अंतराल के बाद उन्हें कोई कमर्शियल काम मिला है।

वीडियो देखें 

मान्या सिंह ने शो में बताया कि उनके सांवले रंग के कारण लोग उन पर तंज कसते थे। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी मेरे पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मैं पैसे बचाने के लिए अपने पिता के ऑटो में सफर करती हूं। अपनी मां के बारे में बात करते हुए मान्या ने कहा कि उनकी मां आज भी लोकल ट्रेन में सफर करती है।

बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान को अपनी स्ट्रगलिंग स्टोरी सुनाते हुए मान्या ने कहा कि वह हर रोज ऑडिशन के लिए वर्सोवा जाती थी ,वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि अब वह बिग बॉस के शो में हैं और पैसे कमाना चाहती हैं। जिसपर सलमान खान ने कहा कि इस शो में उन्हें सब कुछ मिलेगा।

कौन है मान्या सिंह ?

मान्या सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। उन्होंने आर्थिक स्थितियों का सामना करते हुए फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता। अब मान्या बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुकी हैं। इस शो के जरिए वह बाकि कई पूर्व प्रतियोगियों की तरह शौहरत हासिल कर पाएंगी या नहीं , यह देखना अभी बाकि है। Published on: Oct 2, 2022 at 11:34

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *