4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है, वो एक 50 साल की बुढ़िया को क्यों फ्लाइंग किस देंगे: विधायक नीतू सिंह

MLA Neetu Singh:बिहार के नवादा जिला की हिसुआ विधान सभा सीट से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। वह एक 50 साल की बुढ़िया स्मृति ईरानी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे ?

MLA Neetu Singh:राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है

संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कथित फ्लाइंग किस देने के विवाद में नया मोड़ आ गया है। बिहार के नवादा जिला से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित ब्यान दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। वह एक पचास साल की बुढ़िया स्मृति ईरानी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे?

MLA नीतू सिंह का ब्यान

दरअसल एबीपी न्यूज़ ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर हिसुआ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह से राय मांगी थी। अपनी राय देते हुए कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अड़े हाथों लेते हुए कहा, ” कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। स्मृति ईरानी जी अपना देखें कि जो सहेली उनको सरंक्षण दी और मदद की, उसके पति के साथ घर आकर शादी कर ली। वो हमारे नेता राहुल जी को लेकर बात करती हैं। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती हैं। हम लोगों ने उसका वीडियो देखा है। उसमें ऐसा कुछ है ही नहीं। वो तो स्पीकर की तरफ इशारा कर रहे हैं। उनको कैसे समझ में आ गया कि उनको राहुल जी फ्लाइंग किस दे रहे हैं। यही हमको समझ नहीं आता है। ”

कांग्रेस नेता नीतू सिंह ने आगे कहा ,”ये सब आरोप बेबुनियाद हैं। हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बूढी को क्या फ्लाइंग किस देंगे ? ”

कड़ी निंदा

विधायक नीतू सिंह के इस ब्यान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने नीतू सिंह के ब्यान को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *