Site icon www.4Pillar.news

बिगड़े बोल: राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है, वो एक 50 साल की बुढ़िया को क्यों फ्लाइंग किस देंगे: विधायक नीतू सिंह

बिगड़े बोल: राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है, वो एक 50 साल की बुढ़िया को क्यों फ्लाइंग किस देंगे: विधायक नीतू सिंह

बिहार के नवादा जिला की हिसुआ विधान सभा सीट से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। वह एक 50 साल की बुढ़िया स्मृति ईरानी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे ?

संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कथित फ्लाइंग किस देने के विवाद में नया मोड़ आ गया है। बिहार के नवादा जिला से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित ब्यान दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। वह एक पचास साल की बुढ़िया स्मृति ईरानी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे?

MLA नीतू सिंह का ब्यान

दरअसल एबीपी न्यूज़ ने राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर हिसुआ विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह से राय मांगी थी। अपनी राय देते हुए कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अड़े हाथों लेते हुए कहा, ” कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। स्मृति ईरानी जी अपना देखें कि जो सहेली उनको सरंक्षण दी और मदद की, उसके पति के साथ घर आकर शादी कर ली। वो हमारे नेता राहुल जी को लेकर बात करती हैं। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती हैं। हम लोगों ने उसका वीडियो देखा है। उसमें ऐसा कुछ है ही नहीं। वो तो स्पीकर की तरफ इशारा कर रहे हैं। उनको कैसे समझ में आ गया कि उनको राहुल जी फ्लाइंग किस दे रहे हैं। यही हमको समझ नहीं आता है। ”

कांग्रेस नेता नीतू सिंह ने आगे कहा ,”ये सब आरोप बेबुनियाद हैं। हमारे राहुल जी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बूढी को क्या फ्लाइंग किस देंगे ? ”

कड़ी निंदा

विधायक नीतू सिंह के इस ब्यान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने नीतू सिंह के ब्यान को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है।

Exit mobile version