4pillar.news

MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 हुई रिटायर, BCCI ने लिया फैसला, इससे पहले सचिन तेंदुलकर को मिल चूका है ये सम्मान

दिसम्बर 15, 2023 | by pillar

MS Dhoni’s jersey number 7 retired, BCCI took the decision, before this Sachin Tendulkar had received this honor

MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिटायर करने का फैसला लिया है। इससे पहले ये सम्मान क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar को भी मिल चूका है। आगे से कोई भी टीम इंडिया का खिलाडी माही और तेंदुलकर के नंबर वाली जर्सी को पहनकर क्रिकेट नहीं खेल पाएगा।

MS Dhoni की क्रिकेट में उपलब्धियां

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपना परचम लहराया है। 42 वर्षीय एमएस धोनी ने ICC के लगभग सभी बड़े खिताब भारत की झोली में डाले हैं। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े ख़िताब जीते हैं। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में एक अहम स्थान मिला हुआ है।

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रविंद्र जडेजा बने नए कप्तान 

MS Dhoni की जर्सी रिटायर

जब धोनी ने टीम इंडिया में डेब्यू किया था, उस समय उन्होंने 7 नंबर की जर्सी को चुना था। उन्होंने अपने सभी मैच 7 नंबर की जर्सी पहनकर खेले। माही सात नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। क्रिकेट जगत में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्ही ख़ास सम्मान से नवाजने के फैसला लिया है। BCCI ने धोनी की जर्सी नंबर 7 को सेवानिवृत करने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब जर्सी नंबर सात को टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं पहन पाएगा।

टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को BCCI ने किया करोड़ों रुपए नगद राशि देने का ऐलान

सचिन को मिल चूका सम्मान

यह पहला मामला नहीं है जब किसी दिग्गज खिलाडी को ऐसे सम्मान से नवाजा गया हो। इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी ये सम्मान मिल चूका है। सचिन तेंदुलकर 10 नंबरी जर्सी के साथ क्रिकेट के मैदान में उतरा करते थे। बीसीसीएआई ने उनकी जर्सी नंबर 10 को रिटायर कर दिया था।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि टीम इंडिया में सभी खिलाडियों को सूचित कर दिया गया है कि जर्सी नंबर 7 सभी के लिए निषिद्ध है।

कोई नहीं पहन पाएगा ये जर्सियां

टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले नए खिलाडियों को अब जर्सी नंबर 7 और 10 का विकल्प नहीं मिलेगा। क्योंकि इन दोनों जर्सियों को रिटायर कर दिया गया है। Board of Control for Cricket in India ने फैसला माही के टीम इंडिया में योगदान को देखते हुए उनके सम्मान में लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all