प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के बैंक लूटने की प्लानिंग पर मुंबई पुलिस का मजेदार ट्वीट बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर का वायरल मजाकीय संदर्भ

Mumbai Police: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता फरहान अख्तर के बैंक लूटने की प्लानिंग पर मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि इसके लिए आईपीसी की धारा 393 के तहत जुर्माने के साथ 7 साल की सजा भी हो सकती है। जानिए क्या है मामला।

Mumbai Police:प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के बैंक लूटने की प्लानिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हो चूका। फिल्म का ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा कहती हुई दिखाई देती है कि एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर उसके बाद बैंक लूटेंगे।

आईपीसी की धारा 393

प्रियंका चोपड़ा का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस डायलॉग पर महाराष्ट्र पुलिस ने चुटकी लेते हुए लिखा ,” अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए आईपीसी की धारा 393 के तहत सात साल की जेल की सजा मिलेगी। ”

महाराष्ट्र पुलिस के इस ट्वीट पर देसी गर्ल ने ज़बरदस्त जवाब देते हुए लिखा ,” ऊप्स हम रंगे हाथों पकड़ेगे। अब प्लान बी को एक्टिवेट करना पड़ेगा। ” प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में लीड रोल निभा रहे फरहान अख्तर ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ,” दोबारा कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनाएंगे। ”

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा  ज़ायरा वसीम की मां अदिति का किरदार निभा रही हैं। फरहान अख्तर उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top