Munmun Dutta video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने होली के मौके पर एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुनमुन दिल खोलकर डांस…
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। बीते दिन मुनमुन को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने अपने से 9 साल छोटे एक्टर राज अनादकत से सगाई कर ली है। वहीं बाद में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर क गलत बताया था। वहीं आज होली के शुभ अवसर पर मुनमुन ने अपना एक खूबसूरत डांस वीडियो (Munmun Dutta video) साझा किया है।
Munmun Dutta video: होली पर मुनमुन ने शेयर किया डांस वीडियो
सामने आए वीडियो में मुनमुन रेड कलर का अनारकली सूट पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस को शाहरुख खान के गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो (Munmun Dutta video) में मुनमुन रंग बिरंगे रंगों में रंगी नजर आ रही है। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “बिखरे बाल, कलरफुल हाथ, हैप्पी दिल और फेवरेट शाहरुख खान का गाना। बिलकुल परफेक्ट होली।”
फैंस को रिएक्शन
फैंस को बबीता जी का ये डांस वीडियो (Munmun Dutta video) खूब पसंद आ रहा है। कंई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी है।