Site icon 4PILLAR

Sunita Williams retires: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुई रिटायर

Sunita Williams

Sunita Williams retires: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने शानदार 27 वर्षों के बाद संन्यास ले लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को उनकी सेवानिवृति की घोषणा की है।

Sunita Williams हुईं रिटायर

27 शानदार वर्षों के बाद NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स रिटायर हो गई हैं। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उनका अंतिम 10 दिन का मिशन साढ़े नौ महीने तक चला। नासा ने मंगलवार के दिन सुनीता की सेवानिवृति की घोषणा की है। जो क्रिसमिस के तुरंत बाद 27 दिसंबर से प्रभावी हो गई।

Sunita Williams के बारे में बात करते हुए, नासा के प्रशासक जेरेड आइज़ैकमान ने कहा, “सुनी विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक अग्रणी रही हैं, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने नेतृत्व के माध्यम से अन्वेषण के भविष्य को आकार दिया है और निम्न पृथ्वी कक्षा में वाणिज्यिक मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।”

सुनीता विलियम्स का अहम योगदान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान ने चंद्रमा पर आर्टेमिस मिशन और मंगल ग्रह की ओर प्रगति की नींव रखी है।  उनकी असाधारण उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और संभावनाओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

सुनीता विलियम्स की सेवानिवृति की मुख्य जानकारी

सुनीता विलियम्स का तीसरा और आखिरी मिशन

Boeing Starliner Crew Flight Test (2024), जो मूल रूप से सिर्फ 10 दिन का प्लान था। लेकिन Boeing के स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी खराबी के कारण उनका और Butch Wilmore का स्टे 9 महीने से ज्यादा (286 दिन) तक बढ़ गया। वे मार्च 2025 में SpaceX Crew-9 मिशन से सुरक्षित वापस लौटीं।

Sunita Williams का स्पेसवॉक रिकॉर्ड

सुनीता विलियम्स ने 9 स्पेसवॉक किए। जो कुल 62 घंटे 6 मिनट के थे। यह किसी महिला एस्ट्रोनॉट द्वारा सबसे ज्यादा स्पेसवॉक समय है और कुल मिलाकर चौथा सबसे ज्यादा है। Sunita Williams अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति, कई रिकॉर्ड बनाए, और महिलाओं के लिए अंतरिक्ष यात्रा में trailblazer मानी जाती हैं।

Sunita Williams की पृष्ठभूमि 

सुनीता विलियम्स की जड़ें भारत से जुडी हुई हैं। उनके पिता गुजरात के महसाणा के रहने वाले थे। सुनीता विलियम्स अमेरिकी नौसेना की पूर्व कैप्टन रही हैं। उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को हुआ था। उन्होंने 1988 में नासा ज्वाइन किया था। फिलहाल सुनीता विलियम्स भारत में हैं।

Exit mobile version