Site icon 4PILLAR

Srinivasa Ramanujan की याद में मनाया जाता है हर साल गणित दिवस, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Srinivasa Ramanujan की याद में मनाया जाता है हर साल गणित दिवस

Srinivasa Ramanujan का जन्म 22 दिसंबर 1987 को चेन्नई के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनकी याद में हर साल राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

Srinivasa Ramanujan की याद में मनाया जाता है गणित दिवस

देश में हर साल 22 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था। वर्ष 2012 से भारत में इनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दरअसल साल 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के विषय में अहम योगदान दिया है। चलिए जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ खास बातें

Srinivasa Ramanujan का बायो

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1987 को चेन्नई के एक साधारण परिवार में हुआ था।  श्रीनिवास रामानुजन गणित के विषय को काफी पसंद करते थे और इसी विषय में वह पूरे अंक लाते थे।

बताया जाता है कि अन्य विषयों में वह फेल हो जाते थे लेकिन गणित विषय में पूरे अंक प्राप्त करते थे। वह गणित पर ही केवल अपना पूरा ध्यान देते थे। मात्र 12 साल की उम्र में उन्होंने त्रिकोणमिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और कई थ्योरम का विकास भी किया।

Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge: दुनिया की सबसे लंबी रूमेसा गेल्गी और छोटी ज्योति आम्गे की हुई पहली मुलाकात, देखें वीडियो 

रामानुजन को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। जिसके बाद उन्हें अपनी आगे की शिक्षा के लिए लंदन जाना पड़ा था। वहां जाकर उन्होंने गणित में काफी योगदान दिया। रामानुजन को निरंतर अंशों के लिए माना जाता है। उन्होंने हाइपरमेट्रिक श्रृंखला, रीमैन श्रृंखला, जेटा फंक्शन और अंडकार विभिन्न अंग के कार्यात्मक समीकरणों पर काम किय।

Srinivasa Ramanujan का 33 साल की आयु में हुआ था निधन

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का निधन महज 33 साल की उम्र में हो गया था। उनका निधन 26 1920 को हुआ था। रामानुजन टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे।

Exit mobile version