Natu Natu Song को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड 

Natu Natu Song, Academy Awards, Oscars 2023: ऑस्कर्स अवार्ड्स के लिए तीन भारतीय फ़िल्में नामित की गई थी। एसएस राजामौली की आरआरआर और कार्तिकी गोंजाल्विस की द एलीफैंट व्हिस्पर्स को अलग-अलग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है। जबकि आल दैट ब्रीदस फिल्म चुकी गई।

Natu Natu Song को मिला बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड

95 वे अकादमी पुरस्कार में तीन भारतीय फिल्मों को नामित किया गया। तीनों को अलग अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। एसएस राजामौली की आरआरआर मूवी के नाटू नाटू सॉन्ग को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। वहीँ, बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड द एलीफैंट व्हिस्पर्स को मिला है। तीसरी भारतीय फिल्म आल दैट ब्रीदस अवॉर्ड जीत नहीं पाई।

ऑस्कर अवार्ड्स की प्रजेंटर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

ऑस्कर अवार्ड्स की प्रजेंटर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंच पर आकर भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का दुनिया को परिचय दिया। जिसके बाद स्टेज पर कलाकारों नाटू सॉन्ग पर डांस किया। यह भारत के लिए गौरव का दिन है। बता दें, इससे पहले कई बार भारतीय फिल्मों को ऑस्कर्स अवार्ड्स के लिए नामित किया गया लेकिन पहली बार आरआरआर मूवी के नाटू नाटू सॉन्ग को सर्वश्रेष्ठ मूल गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला है। वहीँ, लघु वृत्तचित्र द एलीफैंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड मिला।

द एलीफैंट व्हिस्पर्स की कहानी

बता दें, कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनीं द एलीफैंट व्हिस्पर्स की कहानी एक दंपति की है। जो हाथी के बच्चे को अपने बेटे के तरह पालते हैं। इस फिल्म में इंसानो और जानवरों के बीच प्रेरणा देने वाली कहानी को दर्शाया गया है। वहीँ, आरआरआर मूवी की स्टोरी की बात करें तो यह आजादी की जंग पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Banana Peels: केले के छिलकों से घर पर ही बनाएं ये सौंदर्य प्रसाधन Dream Girl Budget: ड्रीम गर्ल मूवी ने बॉक्स पर की बजट से डबल कमाई Radhe Radhe: ड्रीम गर्ल के गाने 'राधे-राधे' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल Nandini Gupta: कौन हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगी नंदिनी गुप्ता, जानें सब कुछ Priyanka Chopra Home:प्रियंका चोपड़ा और निक को है नए घर की तलाश RCB के फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की ये डिमांड Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें