4pillar.news

काले घने लंबे बालों के लिए नीम का तेल है रामबाण इलाज, जानिए घर पर बनाने की विधि

नवम्बर 18, 2021 | by

Neem oil is a panacea for black thick long hair, know how to make it at home

चेहरे की सुंदरता में बालों का भी विशेष महत्व रहता है। अगर आप भी काले घने लंबे बाल पाना चाहते हैं तो नीम के तेल का इस्तेमाल करें। नीम का तेल ना सिर्फ बालों को काले घने और लंबे करता है बल्कि डैंड्रफ की समस्या से भी मुक्ति दिलाता है।

नीम का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों सहित हम इसकी छाल और जड़ों के तेल का कई तरह से प्रयोग करते हैं। खास तौर पर नीम का तेल खोपड़ी और बालों के लिए कई रोगों को दूर भगाने के उपयोग किया जाता है। तेल को सिर पर लगाने से हेल्दी और मजबूत बालों का विकास होता है। यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

नीम का तेल आपकी सुंदरता को बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होता है। यह कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नीम तेल के उपयोग से बाल लंबे और घने बनते हैं। यह आपके बालों की डैंड्रफ की समस्या को भी खत्म करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड सिर की खोपड़ी का पोषण देकर बालों के टेक्सचर को भी सुधारने में मददगार होता है। बता दे, नीम का तेल एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। जो कि रूसी और सिर की खुजली भगाने के लिए काफी असरदार होता है। इतना ही नहीं एग्जिमा और पपड़ी दार स्कैल्प को मॉस्चराइज भी करता है। यह हेयर फॉल को कंट्रोल करता है।

आइए जानते हैं नीम का तेल प्रयोग करने के तरीके।

नीम का तेल बनाने के लिए सामग्री

नीम की पत्तियों की एक कटोरी और नारियल तेल की एक कटोरी।

  • नीम की पत्तियों को तोड़कर सबसे पहले अच्छी तरह से धो लें।
  • पत्तियों को टहनियों से अलग करके एक कटोरी में रखें ताकि इसको सही नापा जा सके।
  • अब मिक्सर में डालकर पत्तियों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर ले।
  • इसमें एक कटोरी नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें।
  • अब नीम और नारियल के तेल का अच्छे से पिसा हुआ मिक्सर तैयार हो गया है।
  • इसके बाद इसे कड़ाही में डालकर आंच पर मिश्रण बना लें।
  • इसे धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक लगातार पकाएं।
  • नीम के तेल को बनाने के लिए हम एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट आयल का इस्तेमाल करते हैं
  • अब तेल को ठंडा कर लें।
  • अब इसे कमरे के तापमान में रखकर स्टोर कर लें।

नीम का तेल लगाने के फायदे

  • खुजली और डैंड्रफ से मुक्ति दिलाता है।
  • बालों को झड़ने से निजात दिलाता है
  • स्कैल्प को कंडीशन करता है।
  • नीम के तेल के उपयोग से सिर में जुएं नहीं होती हैं।
  • एक्जिमा से राहत दिलाता है।
  • बालों का विकास बढ़ाता है।
  • उलझे हुए बालों से राहत दिलाता है।
  • सफेद बालों में कमी लाता है।

इस तरह आप नीम का तेल घर पर बना कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे, तेल को सिर धोने के बाद नियमित लगाते रहें। एक सप्ताह के अंदर ही इसके अच्छे परिणाम नजर आने लगेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all