Games

नीरज चोपड़ा ने Paavo Nurmi Games 2022 भाला फेंक प्रतियोगिता में रचा इतिहास, अपने ही टोक्यो ओलंपिक रिकॉर्ड को तोडा

Neeraj Games: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर Paavo Nurmi Games 2022 भाला फेंक प्रतियोगिता में इतिहास रचकर देश का गौरव बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2022 में 89.30 मीटर की दुरी पर भाला फेंका।

Neeraj Games: नीरज चोपड़ा ने Paavo Nurmi Games में रचा इतिहास

टोक्यो ओलंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2022 में एक खास राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, चोपड़ा इन दिनों फ़िनलैंड के पावो नूरमी गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। नीरज ने मंगलवार के दिन एक खास उपलब्धि हासिल की है। जहां उन्होंने 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

अपने ही टोक्यो ओलंपिक रिकॉर्ड को तोडा

24 वर्षीय जेवलिन थ्रोवर ने अपनी पहली कोशिश में 86.92 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। जिसके बाद उन्होने दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। इसके बाद उनका लय थोड़ा बिगड़ गया। जिस कारण वह गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गए। उनके अगले तीन प्रयास फाउल रहे। अंतिम और छठे प्रयास में उन्होंने 85.85 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। जिसके साथ वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बने रहे और कांस्य पदक जीता।

देखें , वीडियो

पावो नूरमी गेम्स 2022 में पहले स्थान पर फ़िनलैंड के 25 वर्षीय एथलीट ओलिवर हेलेंडर रहे। Oliver Helander ने अपने पहले प्रयास में 77.65 , दूसरे में 89.83 और तीसरे प्रयास में 81.67 मीटर की दुरी पर भाला फेंककर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

आपको बता दें , टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर , दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर और तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर दूर जेवलिन थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम का देश का मान बढ़ाया था। Published on: Jun 15, 2022 at 07:38

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *