नीरज चोपड़ा ने Paavo Nurmi Games 2022 भाला फेंक प्रतियोगिता में रचा इतिहास, अपने ही टोक्यो ओलंपिक रिकॉर्ड को तोडा

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर Paavo Nurmi Games 2022 भाला फेंक प्रतियोगिता में इतिहास रचकर देश का गौरव बढ़ाया है। नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2022 में 89.30 मीटर की दुरी पर भाला फेंका।

टोक्यो ओलंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2022 में एक खास राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, चोपड़ा इन दिनों फ़िनलैंड के पावो नूरमी गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। नीरज ने मंगलवार के दिन एक खास उपलब्धि हासिल की है। जहां उन्होंने 89.30 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।

24 वर्षीय जेवलिन थ्रोवर ने अपनी पहली कोशिश में 86.92 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। जिसके बाद उन्होने दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। इसके बाद उनका लय थोड़ा बिगड़ गया। जिस कारण वह गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गए। उनके अगले तीन प्रयास फाउल रहे। अंतिम और छठे प्रयास में उन्होंने 85.85 मीटर की दुरी पर भाला फेंका। जिसके साथ वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बने रहे और कांस्य पदक जीता।

देखें , वीडियो

पावो नूरमी गेम्स 2022 में पहले स्थान पर फ़िनलैंड के 25 वर्षीय एथलीट ओलिवर हेलेंडर रहे। Oliver Helander ने अपने पहले प्रयास में 77.65 , दूसरे में 89.83 और तीसरे प्रयास में 81.67 मीटर की दुरी पर भाला फेंककर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

आपको बता दें , टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर , दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर और तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर दूर जेवलिन थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम का देश का मान बढ़ाया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8976 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री