
Athlete Neeraj Chopra: भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जीतने के अलावा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है। नीरज चोपड़ा इस साल उसैन बोल्ट को पछाड़कर कर सबसे ज्यादा दिखने वाले एथलीट बन गए हैं।
Athlete Neeraj Chopra बने साल 2022 के मोस्ट विजिबल एथलीट
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के लिए साल 2022 काफी बेहतरीन रहा । ओलंपिक पदक के बाद भी उनकी फॉर्म बरकरार रही। अब नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
नीरज चोपड़ा ने उसैन बोल्ट को पछाड़ा
नीरज चोपड़ा साल 2022 में सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने इस मामले में जमैका के दिग्गज एथलीट उसैन बोल्ट को पछाड़ दिया है। विश्व एथलेटिक्स के शोध में यह जानकारी सामने आई है। 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक मिलने के बाद काफी लोकप्रियता मिली है।
नीरज चोपड़ा इस सूचि में सबसे आगे
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन ने एशियाई पत्रकारों के साथ इंटरव्यू के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया है। ये आंकड़े जर्मनी में स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराए हैं। सेबेस्टियन ने कहा कि मैं उसैन बोल्ट को ख़ारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे आइकॉन हैं। लेकिन नीरज चोपड़ा इस सूचि में सबसे आगे हैं।
चोपड़ा के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा
नीरज चोपड़ा के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। इस साल उन्होंने कई मौकों पर अपने ही रिकॉर्ड तोड़े हैं। नीरज ने इस साल अपना आखिरी ख़िताब ज्यूरिख में जीता था, जहां उन्होंने 88.44 मीटर की दुरी के थ्रो के साथ डायमंड लीग का ख़िताब जीता।
नीरज चोपड़ा इस ख़िताब को जीतने वाले पहले भारतीय हैं। हालांकि, नीरज चोपड़ा चोट के कारण कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। Published on: Dec 17, 2022 at 12:15