Neeraj Feet: टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जीताने वाले वाले नीरज चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में नीरज अपने बुजुर्ग फैन के पैर छूते नजर आ रहे है। नीरज का ये व्यवहार फैंस का दिल जीत रहा है।
Neeraj Feet: नीरज चोपड़ा ने अपने संस्कारों से जीता विदेशी फैंस का दिल
टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जीताने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है। अक्सर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। नीरज अपने खेल के साथ-साथ अपने व्यवहार और सादगी से भी फैंस का दिल जीत लेते है।
नीरज ने नया रिकॉर्ड बनाया
हाल ही में नीरज ने एक महीने में दूसरी बार स्टॉकहोम डायमंड लीग में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया, और सिल्वर मेडल जीता। इतनी सारी उपलब्धियों के बाद भी नीरज चोपड़ा एक बेहद ही विनम्र इंसान है, जिसका सबुत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो है।
नीरज ने छुए बुजुर्ग व्यक्ति के पैर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज स्टॉकहोम में अपने फैंस के साथ बातचीत कर रहे है और तस्वीरें क्लिक करा रहे है। तभी वे जाने की बात कहते है और जाते हुए वहां खड़े बुजुर्ग फैन के पैर छूते है। नीरज के जाने के बाद उनका एक फैन उनकी तारीफ करते हुए कहता है, ‘सो डाउन टू अर्थ।’
स्टॉकहोम में बड़ी विनम्रता से छुए बुजुर्ग व्यक्ति के पैर
नीरज चोपड़ा के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे है।