Genelia D’souza Birthday : रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनलिया डिसूजा के बर्थडे पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। बता दे कि…
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा देशमुख (Genelia D’souza) आज 5 अगस्त को अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। इस खास अवसर पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब जेनेलिया के पति और एक्टर रितेश देशमुख ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी लेडी लव के लिए खूबसूरत नोट भी लिखा है।
Genelia D’souza के बर्थडे पर रितेश देशमुख का पोस्ट
दरअसल हाल ही में रितेश ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से एक फनी रील शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने दिखाया है कि पति शादी से पहले और शादी के बाद अपनी पत्नी से कैसे प्यार करते है। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे बायको, आपने सच में मेरी जिंदगी बदल दी है।”
https://www.instagram.com/p/C-RvgfKoXxp/
वहीं रितेश के इस पोस्ट पर जेनेलिया ने भी कमेंट करअपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “मेरा इरादा आपका जीवन बदलते रहना का है।” वहीं इसके अलावा इस पोस्ट पर ढेरों फैंस ने कमेंट करअभिनेत्री को बर्थडे विश किया है।
2012 में हुई थी शादी
बता दे कि रितेश और जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद ये कपल अपने पहले बेटे रियान देशमुख के पेरेंट्स बने। वहीं साल 2016 में इन्होने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। ये स्टार कपल अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करते रहते है।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा तीसरी बार बनेंगे माता-पिता ? ये वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास





