Academy Awards: Oscars में छाया दीपिका पादुकोण का ब्लैक ऑउटफिट, ऑफ-शोल्डर गाउन में लगाया ग्लैमर का तड़का

Academy Awards 2023:बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने Oscars Awards में बतौर प्रजेंटर शिरकत की है। दीपिका पादुकोण रेड कारपेट पर ब्लैक ऑउटफिट में पहुंची। एक्ट्रेस का लुक सबको भा रहा है।

Oscars Awards 2023 में Deepika Padukone काले गाउन में अवार्ड्स प्रजेंट करने पहुंची। black off-shoulder gown में दीपिका बहुत सुंदर लग रही है। दीपिका के इस ऑउटफिट की खूब चर्चा हो रही है। पठान एक्ट्रेस अवार्ड सेरेमनी का हिस्सा हैं। वह विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण दुनिया भर के मनोरंजन जगत से जुडी अवार्ड जीतने वाली हस्तियों का ऑस्कर अवार्ड प्रदान कर रही हैं। इसी दौरान उनका ऑउटफिट चर्चा का बना हुआ है। पद्मावत एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन गाउन पहना हुआ है। इस परिधान में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही है।

दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड शो का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण की अपनी कोई फिल्म तो ऑस्कर लिस्ट में शामिल नहीं हुई लेकिन वह विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। दीपिका ऑस्कर्स के 95 समारोह में बतौर प्रजेंटर शामिल हुई हैं। बता दें, अवार्ड सेरेमनी से पहले दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही है। दीपिका का यह लुक ट्रेंड कर रहा है।

इस शो का हिस्सा बनने के लिए दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि पुरे भारत के लिए गर्व की बात है। बता दें , इससे पहले दीपिका ने साल 2017 में ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लिया था

भारत के लिए खास

इस बार का ऑस्कर्स अवार्ड शो भारत के लिए बहुत ख़ास है। एक तरफ तो भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समारोह का हिस्सा बनीं है। दूसरी तरफ एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ‘नाटू नाटू’ ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ है। इस गाने को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में शामिल किया गया है। जोकि पुरे भारत के लिए गर्व की बात बात है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9075 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “Academy Awards: Oscars में छाया दीपिका पादुकोण का ब्लैक ऑउटफिट, ऑफ-शोल्डर गाउन में लगाया ग्लैमर का तड़का

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन