Pakistan tops the latest Global Terrorism Index 2026

Pakistan वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पहले स्थान पर, ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश

Pakistan tops the latest Global Terrorism Index 2026: GIT 2026 में पकिस्तान पहली बार दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बन गया है।

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पाकिस्तान ने हासिल किया शीर्ष स्थान

visionofhumanity.org की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पाकिस्तान सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बन गया है। यह रिपोर्ट Institute for Economics and Peace ( IEP) द्वारा जारी की गई है। जो दुनिया के 163 देशों को कवर करती है। रिपोर्ट मार्च 2026 में जारी की गई है। इसमें 2025 के आंकड़ों पर आधारित पांच साल का वेटेड एवरेज इस्तेमाल किया गया।

Global Terrorism Index: मुख्य हाइलाइट्स

  • वैश्विक आतंकवाद में भारी कमी आई : 2025 में आतंकवाद के कारण मौतों में 28% की गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में 5582 मौतें हुई। जबकि 2024 में 7714 थी। यह 2007 के बाद सबसे कम स्तर है।
  • सब-सहारन अफ्रीका अब भी आतंकवाद का केंद्र है और टॉप 10 में शामिल है।
  • पाकिस्तान में उभार : पाक पहली बार टॉप पर है क्योंकि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद TTP और BLA की गतिविधियां बढ़ी हैं।
  • पश्चिम देशों में लोन वूल्फ अटैक बढ़े।
  • 98 % मौतें संघर्ष वाले देशों में हुई।

Pakistan : दुनिया के टॉप 10 आतंकवाद प्रभावित देश

विश्व भर के देशों का आतंकवाद का स्तर (GTI) स्कोर 0 से 10 लेवल स्तर पर है।

  1. पाकिस्तान : 8.574
  2. बुर्किना फासो : 8.324
  3. नाइजर : 7.816
  4. नाइजीरिया : 7.792
  5. माली : 7.586
  6. सीरिया : 7.545
  7. सोमालिया : 7.391
  8. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो : 7.171
  9. कोलंबिया : 7.116
  10. इजराइल : 6.79 1

पिछले GTI 2025 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर था और बुर्किना फासो पहले स्थान पर था।

Pakistan की स्थिति

  • 2013 के बाद 2025 में सबसे ज्यादा 1139 मौतें और 1045 घटनाएं।
  • मुख्य कारण : अफगानिस्तानी सीमा पर टीटीपी और बलोच आतंकवादी गुटों की गतिविधियां बढ़ीं। टीटीपी ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।
  • खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में 97 % घटनाएं बढ़ीं।
  • रिपोर्ट में कहा गया कि तालिबान के 2021 में सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान को सुरक्षित ठिकाने मिले, जिससे हनले बढ़े।
आतंकवाद के मामले में भारत का स्थान
  • GTI 2026 में भारत 13वे स्थान पर है। भारत का GTI स्कोर 6.428 है।
  • पिछले साल की तुलना में सुधार : आतंकवादी हमलों में 43% की कमी आई। मौतों में गिरावट आई।
  • दक्षिण एशिया में पाकिस्तान  के बाद भारत आतंकवाद के मामले में सबसे प्रभावित देश है। लेकिन कुल मिलाकर भारत की स्थिति बेहतर हुई है।
10 सबसे कम आतंकवाद प्रभावित देश

इन देशों में वैश्विक आतंकवाद सूचकांक स्कोर 0.000 है। यानि कोई आतंकवाद नहीं है। कुल मिलाकर 65 देश ऐसे हैं। जहां आतंकवाद शून्य है।

  1. अल्बानिया
  2. भूटान
  3. बोलीविया
  4. बोत्स्वाना
  5. बुल्गारिया
  6. कोस्टा रिका
  7. क्यूबा
  8. डोमिनिकन रिपब्लिक
  9. एल सल्वाडोर
  10. एस्टोनिया

अन्य : गैबॉन , घाना , ग्वाटेमाला , हंगरी, जमैका , कजाकिस्तान, क्यूबा, कुवैत लाओस , लेसेठो आदि। इन देशों में 2007 से अभी तक कोई बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई है।

कैसे मापा जाता है GTI ?

GTI 4 इंडिकेटर्स पर आधारित है : घटनाएं , मौतें, चोटें और बंधक। स्कोर 0 से 10 के बीच होता है। 10 सबसे अधिक प्रभावित और 0 कोई आतंकवाद नहीं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top