Pankaj Advani ने जीता Crucible Cup 2026, बने पहले भारतीय

पंकज आडवाणी ने जीता Crucible Cup 2026, बने पहले भारतीय

Pankaj Advani wins Crucible Cup 2026: पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतकर इतिहास रच दिया। टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया, सिर्फ तीन फ्रेम गंवाए और 25 हजार पाउंड का चेक जीता।

Pankaj Advani ने जीता Crucible Cup 2026. रचा इतिहास

भारतीय स्नूकर के दिग्गज पंकज आडवाणी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अब भी दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों के सामने टिक सकते हैं। 41 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लैंड के रीडिंग में खेले गए क्रूसिबल कप को अपने नाम किया और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

ये टूर्नामेंट ‘स्नूकर 900’ फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें हर फ्रेम सिर्फ 15 मिनट का होता है और हर शॉट के लिए 20 सेकंड का टाइम लिमिट है। तेज और हमलावर खेल का ये फॉर्मेट आडवाणी के स्वभाव से काफी मेल खाता है। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ तीन फ्रेम गंवाए और फाइनल में माल्टा के अनुभवी टोनी ड्रैगो को 6-0 से क्लीन स्वीप किया। विजेता को 25,000 पाउंड का चेक भी मिला।

Pankaj Advani ने ऐसे जीता Crucible Cup 2026

आडवाणी ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही जोरदार तरीके से की। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और डिफेंडिंग चैंपियन नील रॉबर्टसन को 5-2 से हराया। ये मैच उनके लिए बयान जैसा था कि वो यहां सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए हैं।

सेमीफाइनल में जो पेरी का सामना हुआ। पेरी ने इससे पहले वर्ल्ड चैंपियन वू यिज़े को 5-0 से हराया था, लेकिन आडवाणी ने उन्हें 5-1 से मात दे दी। फाइनल में टोनी ड्रैगो पहुंचे थे, जिन्होंने रॉनी ओ’सुलिवन को 5-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। लेकिन फाइनल में आडवाणी का जलवा ऐसा रहा कि ड्रैगो एक भी फ्रेम नहीं जीत पाए।

2027 का क्रूसिबल कप कहां खेला जाएगा ?

इस जीत का एक और बड़ा फायदा ये है कि 2027 का क्रूसिबल कप भारत में खेला जाएगा। आयोजकों ने पहले ही तय कर रखा था कि विजेता के गृहनगर में अगला टूर्नामेंट होगा। इस तरह आडवाणी ने न सिर्फ खुद का खिताब जीता, बल्कि देश में अंतरराष्ट्रीय स्नूकर के बड़े इवेंट को लाने का काम भी कर दिया।

पंकज आडवाणी जीत चुके हैं वर्ल्ड टाइटल्स

पंकज आडवाणी लंबे समय से बिलियर्ड्स और शौकिया स्नूकर में दुनिया पर राज कर रहे हैं। कई वर्ल्ड टाइटल्स उनके नाम हैं। प्रोफेशनल स्नूकर टूर पर भी उन्होंने कुछ साल बिताए थे, लेकिन अब ये प्रदर्शन देखकर लगता है कि वो अभी भी टॉप लेवल के खिलाड़ियों के बीच अपनी जगह बना सकते हैं।

पंकज अडवाणी का शानदार प्रदर्शन

रीडिंग की मेज पर जो प्रदर्शन उन्होंने दिया, वो सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि भारतीय क्यू स्पोर्ट्स के लिए गर्व का पल है। 41 साल की उम्र में भी इतनी स्थिरता और दबाव में खेलने की क्षमता दिखाना आसान नहीं होता। आडवाणी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुभव और धैर्य कभी पुराना नहीं पड़ता।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top