Cricket

एक बेटे के पिता हार्दिक पंड्या दोबारा रचाएंगे शादी, जानिए क्या है वजह

Hardik Pandya marry: भारतीय टीम के हरफनौला खिलाडी हार्दिक पंड्या दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या की शादी सर्बिया मूल की नतासा स्तानकोविक के साथ हो चुकी है। दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम अगत्स्य है।

Hardik Pandya marry: हार्दिक पंड्या दोबारा रचाएंगे शादी, जानिए क्या है वजह

टीम इंडिया के टी 20 कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्तानकोविक दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी को तीन साल पुरे हो चुके हैं। साल 2020 में एक दूसरे का हाथ थामने वाले हार्दिक और नतासा अब वैलेंटाइन डे पर दोबारा शादी का प्लान कर रहे हैं। हार्दिक और नतासा ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। अब 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों पारंपरिक शादी करने जा रहे हैं।

Related Post

नतासा स्तानकोविक और हार्दिक पंड्या की जोड़ी सुपर कूल मानी जाती है। दोनों कोर्ट मैरिज से पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हार्दिक और नतासा ने एक जनवरी 2020 को सगाई की थी। कोर्ट मैरिज के सात महीने बाद नतासा ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अगत्स्य रखा गया। अब पंड्या और स्तानकोविक पारंपरिक तरीके से शादी करने जा रहे हैं। यह एक भव्य शादी होगी। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाडी भी शामिल हो सकते हैं।

संगीत, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी

रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक और नतासा की शादी का समारोह 13 फरवरी से शुरू होगा और 16 फरवरी तक चलेगा। इसी दौरान संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई जाएंगी। इस आयोजन की तैयारियां पिछले वर्ष नवंबर से शुरू हो गई थी।

क्या है वजह ?

मिली रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या और नतासा स्तानकोविक ने कोर्ट में शादी की थी। उस समय सब कुछ जल्दबाजी में हुआ था। तभी से दोनों के मन में पारंपरिक शादी का विचार आया था। अब दोनों दोबारा विवाह करने जा रहे हैं।  Published on: Feb 13, 2023 at 10:14

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

गुनीत मोंगा की पार्टी में खींचा गया विदया बालन की साड़ी का पल्लू,जमकर हुई आलोचना

Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More

7 minutes ago

रैगिंग केस सुलझाने के लिए महिला कॉप बनी मेडिकल स्टूडेंट, सीक्रेट मिशन को ऐसे दियाअंजाम

Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More

26 minutes ago

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More

46 minutes ago

तवांग में तनाव पर अमेरिका का बड़ा ब्यान, कहा-हम भारत का समर्थन करते हैं

Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More

3 hours ago

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो

Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का  नया प्रोमो… Read More

3 hours ago

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More

4 hours ago