Hardik Pandya marry: भारतीय टीम के हरफनौला खिलाडी हार्दिक पंड्या दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या की शादी सर्बिया मूल की नतासा स्तानकोविक के साथ हो चुकी है। दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम अगत्स्य है।
टीम इंडिया के टी 20 कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्तानकोविक दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी को तीन साल पुरे हो चुके हैं। साल 2020 में एक दूसरे का हाथ थामने वाले हार्दिक और नतासा अब वैलेंटाइन डे पर दोबारा शादी का प्लान कर रहे हैं। हार्दिक और नतासा ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। अब 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों पारंपरिक शादी करने जा रहे हैं।
नतासा स्तानकोविक और हार्दिक पंड्या की जोड़ी सुपर कूल मानी जाती है। दोनों कोर्ट मैरिज से पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हार्दिक और नतासा ने एक जनवरी 2020 को सगाई की थी। कोर्ट मैरिज के सात महीने बाद नतासा ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अगत्स्य रखा गया। अब पंड्या और स्तानकोविक पारंपरिक तरीके से शादी करने जा रहे हैं। यह एक भव्य शादी होगी। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाडी भी शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक और नतासा की शादी का समारोह 13 फरवरी से शुरू होगा और 16 फरवरी तक चलेगा। इसी दौरान संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई जाएंगी। इस आयोजन की तैयारियां पिछले वर्ष नवंबर से शुरू हो गई थी।
मिली रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या और नतासा स्तानकोविक ने कोर्ट में शादी की थी। उस समय सब कुछ जल्दबाजी में हुआ था। तभी से दोनों के मन में पारंपरिक शादी का विचार आया था। अब दोनों दोबारा विवाह करने जा रहे हैं। Published on: Feb 13, 2023 at 10:14
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More