Engagement Ring पहनकर राघव के साथ डिनर डेट पर निकली परिणीति

Video:सगाई की अंगूठी पहनकर राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर निकली परिणीति चोपड़ा

Engagement Ring:राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को रविवार के दिन बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने सगाई की अंगूठी पहन रखी थी। हालांकि, दोनों शादी के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

Engagement Ring पहनकर राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर निकली परिणीति चोपड़ा

पिछले कुछ दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सुर्ख़ियों में हैं। दोनों को पहली बार मुंबई के होटल के बाहर देखा गया था। तब से राघव चड्ढा और परणिति चोपड़ा को कई बार एक साथ देखा गया है। अब रविवार शाम को दोनों को एक साथ देखा गया है। दोनों मुंबई के बांद्रा के एक होटल के बाहर देखे गए। होटल से बाहर निकले समय जब पपराजी ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया तो दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। दोनों कार में बैठकर निकल गए।

सगाई की अंगूठी

जिस समय राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा होटल डिनर के बाद निकल रहे थे उस समय परिणीति ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। बाहर निकलते समय परिणीति के हाथ में  सगाई की अंगूठी नजर आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच रोका सेरेमनी हो गई है और 13 मई को साधारण तरीके से सगाई होनीं है।

मोहाली में नजर आए

इससे पहले बुधवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में एक साथ नजर आए थे। जहां, दोनों आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे।

बता दें, शादी को लेकर न तो राघव चड्ढा ने कुछ कहा है और न ही परिणीति चोपड़ा ने लेकिन परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी की तैयारियों को लेकर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थी।

हालांकि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा दोनों को शादी की बधाइयां दे चुके हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top