Parliament House case: दिल्ली पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

Parliament House case: दिल्ली पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

Parliament House की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी ललित झा ने नागौर में जाकर सभी आरोपियों के मोबाइल फोन जला दिए थे। अब दिल्ली पुलिस ने झा की निशानदेही पर जले हुए फोन बरामद कर लिए हैं।

Parliament House केस के आरोपी ललित झा ने किया सरेंडर

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन की सुरक्षा में सेंध मामले के आरोपी ललित झा ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले झा से पहले चार आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Mohan Bhagwat ने धर्म संसद में दिए गए बयानों को लेकर पहली बार दी प्रतिक्रिया

जिस समय यह गठन घटी, उस समय झा संसद भवन के बाहर था। उसके पास सभी आरोपियों के मोबाइल फोन थे। ललित झा आरोपियों के मोबाइल लेकर राजस्थान के नागौर भाग गया था। वहां अपने दो दोस्तों के साथ होटल में रात बिताने के बाद ललित झा वापस दिल्ली आ गया था और उसने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

झा ने कर्तव्य पथ पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया था। अब दिल्ली पुलिस ने झा की निशानदेही पर नागौर से सभी आरोपियों के फोन बरामद कर लिए हैं। हालांकि, ये सभी फोन जली हुई हालत में मिले हैं।

Parliament House के आरोपी ने डिजिटल सबूत मिटाए

बताया जा रहा है कि खुद ललित झा ने ही सभी आरोपियों के मोबाइल फोन आग के हवाले किए थे। उसने ऐसा डिजिटल सबूत मिटाने के लिए किया। दिल्ली पुलिस ने जले हुए मोबाइल फोन के पुर्जों को बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध मामले के मुख्य आरोपी ललित झा के पास सभी आरोपियों के मोबाइल फोन थे। ललित झा घटना वाले दी दिल्ली से राजस्थान के नागौर भाग गया था। जहां उसने सभी मोबाइल फोन को पहले तोडा और फिर आग के हवाले कर दिया।

अब दिल्ली पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी या आरोपियों का राजस्थान से क्या कनेक्शन है। नागौर में आरोपियों को कौन मदद कर रहा था? पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *