Pathaan Deepika:चेहरा छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका पादुकोण

Pathaan: चेहरा छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका पादुकोण, देखिए वायरल वीडियो 

Pathaan Deepika:दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका चेहरा छिपाए थिएटर के अंदर जाते हुए नजर आ रही है।

Pathaan Deepika:चेहरा छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका पादुकोण

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पठान फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर ही बड़े-बड़े रिकॉर्ड  तोड़ दिए है। इसी बीच दीपिका दीपिका पादुकोण पठान के प्रति फैंस का लाइव रिएक्शन देखने के लिए मुंबई के एक थिएटर पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री आल ब्लैक लुक में जा आई।

चेहरा छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका

दीपिका पादुकोण पठान के प्रति लोगों का लाइव रिएक्शन देखने के लिए बीती शाम बांद्रा स्थित गेयटी गैलक्सी पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री आल ब्लैक लुक में नजर आई। दीपिका ने इस दौरान मास्क और कैप से अपना चेहरा छिपाया हुआ था। इस वीडियो में दीपिका को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

वीडियो में दीपिका के चारो तरफ कड़ी सेक्योरटी नजर आ रहा है।अभिनेत्री के बॉडीगार्ड्स उन्हें भीड़ से बचाते हुए अंदर ले गए और फिर बाहर तक भी लेकर आए।

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्होने अपना चेहरा क्यों छिपाया हुआ है।’बता दे कि ‘पठान’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कंई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पठान फिल्म ने रिलीज के केवल 5 दिनों के अंदर ही पूरी दुनिया में 550 करोड़ की कमाई कर ली है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top