देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने पति शाहनवाज शेख के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया  है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, पति शाहनवाज शेख के साथ शेयर किया ये वीडियो 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने पति शाहनवाज शेख के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया  है।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब से जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी की है, तभी से कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। वहीं देवोलीना को भी ऐसे लोगो को जवाब देना अच्छे से आता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति शाहनवाज के साथ एक फनी वीडियो शेयर करते हुए सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

देवोलीना ने पति शाहनवाज के साथ शेयर किया ये वीडियो

देवोलीना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे अपने पति संग सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ के पॉप्यूलर सीन को रीक्रिएट करती नजर आ रही है। वीडियो में देवोलीना जहां कोकिला मोदी बनी है वहीं उनके पति ने हेतल मोदी का किरदार निभाया है। वीडियो में कोकिला अपनी जेठानी हेतल मोदी से कहती है, ‘मोटा भाभी दुसरो के मामले में टांग अड़ाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखिए।’ वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सीरियल की ट्यून भी सुनी जा सकती है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे यह करना ही था। यह खासतौर पर उनके लिए जो दूसरों की जिंदगी को लेकर 24 घंटे व्यस्त रहते है और अपना झाँकना भूल जाते है। सॉरी सोनू लेकिन नो सॉरी।’ देवोलीना का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है।

याद दिला दे कि सीरियल ‘साथ निभाना साथिया‘ फैंस के बीच जबरदस्त हिट हुआ था। इस सीरयल में देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘गोपी बहू’ का किरदार निभाकर सालों तक ऑडियंस के दिलों पर राज किया था। वहीं रूपल पटेल ने इस सीरयल में गोपी की सास कोकिला मोदी का किरदार निभाया था।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top