Pension news: सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने गुड न्यूज़ दी है। सरकार ने 80 वर्ष की उम्र पूर्ण करने वाले पेंशनधारकों को 20 फीसदी अधिक पेंशन देने की घोषणा की है। 80 वर्ष की उम्र के बाद हर पूर्व कर्मचारी की पेंशन में वृद्धि होती रहेगी।
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने पेंशनधारकों के लिए राहत देने वाली योजना का एलान किया है। केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों को 80 वर्ष पुरे होने पर 20 फीसदी अधिक पेंशन देने की घोषणा की है , यह राशि अनुकंपा के रूप में दी जाएगी। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
पेंशन कल्याण विभाग (DoPPW) ने सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन देने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत केंद्रीय सिविल एम्प्लॉयीज में वे पूर्व केंद्रीय कर्मचारी लाभ ले पाएंगे जो भारतीय सेना से नहीं होंगे। जिसका तातपर्य ये है कि भूतपूर्व सैनिकों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
पेंशन संबंधी नए नियमों के अनुसार, 80 वर्ष पूर्ण होते ही पहhttp://doppw.gov.inले महीने से पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में 20 प्रतिशत अधिक राशि अकाउंट में आएगी। 80 साल की उम्र पार होते ही पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में 20 प्रतिशत अधिक पेंशन आएगी। यह लाभ 100 वर्ष या उससे अधिक की उम्र के पेंशनभोगियों के लिए बढ़ता जाएगा।
85 से 90 वर्ष तक की आयु के पेंशनधारकों की पेंशन में 30 फीसदी की वृद्धि होगी। 90 से 95 साल तक की उम्र के पेंशनधारकों की पेंशन में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशन भोगियों को 100 % यानि डबल पेंशन दी जाएगी। यानि 100 पार होते ही पेंशन डबल हो जाएगी।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More