PKL Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 26 जुलाई 2014 को हुई थी। PKL की पहली ट्रॉफी जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीती थी। नीचे लीग के बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ें।
PKL Pro Kabaddi League की शुरुआत
मशाल स्पोर्ट्स ने Pro Kabaddi League (PKL ) की शुरुआत 26 जुलाई 2014 को की थी। जिसका उद्देश्य भारतीय कबड्डी को पेशेवर और अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना था। पहला मुकाबला मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ इंडिया में खेला गया। पहले लीग में 8 टीमों ने भाग लिया था। इस लीग ने कबड्डी को टीवी और लाइव इवेंट्स के माध्यम से लोकप्रिय बनाया। यह स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया गया। पहले सीजन में करोड़ों दर्शक जुड़े थे।
Pro Kabaddi League की पहली ट्रॉफी जीतने वाली टीम
PKL की पहली ट्रॉफी जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीती थी। उस समय यह अभिषेक बच्चन की टीम थी। 2014 के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स ने U Mumba को 35-24 से हराया था। जयपुर की टीम के कप्तान जसवीर सिंह थे और अनूप कुमार जैसे इसमें प्रमुख खिलाड़ी थे। इस जीत ने जयपुर को PKL का पहला चैंपियन बनाया था। टीम के मालिक अभिषेक बच्चन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया था। इस सीजन में 60 मैच खेले गए थे।
Pro Kabaddi League में सबसे ज्यादा पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में सबसे ज्यादा पॉइंट रेड के आधार पर गिने जाते हैं। क्योंकि रेडर की मुख्य रूप से स्कोर करते हैं। वैसे तो डिफेंडर भी पॉइंट लेते हैं लेकिन काउंटिंग रेडर्स की होती है। PKL 2014 से Pro Kabaddi League 2025 तक के टॉप रेडर्स की सूचि नीचे दी गई है। ये डेटा अब तक के सभी सीजन के मैचों पर आधारित है।
- प्रदीप नरवाल: कुल रेड पॉइंट्स 1801, मैच खेले 190
- मनिंदर सिंह ने 161 मैचों में 1528 रेड पॉइंट्स लिए।
- पवन सेहरावत ने 142 मैचों में 1318 अंक लिए।
- अर्जुन देशवाल: 117 मैच, 1100+ अंक
- नवीन कुमार 111 मैच, 1000 + अंक।
- राहुल चौधरी ने कुल 1044 अंक लिए
- दीपक हुड्डा : 1000+
- सचिन तंवर ने 900 पॉइंट्स लिए
- अजय ठाकुर: 800 अंक
- अजय कंडोला: 800+ पॉइंट्स
प्रदीप नरवाल को डुबकी किंग भी कहा जाता है। उन्होंने 1000 का आंकड़ा सबसे पहले पार किया। मनिंदर सिंह बंगाल के लिए लगातार खेलते आ रहे हैं। ये आंकड़े 2025 तक के हाँ। प्लेयर्स का आंकड़ा सीजन दर सीजन बदलता रहता है।
Pro Kabaddi League 2025 points table
PKL 2025, Pro Kabaddi League का 12वां सीजन है। यह लीग अभी चल रहा है। पॉइंट्स मैचों के आधार पर अपडेट होते रहते हैं। प्रत्येक जीत के लिए 5 पॉइंट, टाई के लिए 3 और हार के लिए शून्य अंक मिलते हैं। नीचे सभी टीमों का पॉइंट टेबल दिया गया है।
- U Mumba : मैच खेले 4, जीते 3, हारे 1, स्कोर डिफ़रेंस 23, पॉइंट 6
- Puneri Paltan : मैच खेले 5, जीते 3, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस 20, पॉइंट 6
- Dabang Delhi KC: मैच खेले 3, जीते 3, हारे 0, स्कोर डिफ़रेंस 8, पॉइंट 6
- Telugu Titans : मैच खेले 4, जीते 2, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस 7, पॉइंट 4
- UP Yoddhas : मैच खेले 3, जीते 2, हारे 1, स्कोर डिफ़रेंस 3, पॉइंट4
- Haryana Steelers : मैच खेले 4, जीते 2, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस -12, पॉइंट 4
- Bengaluru Bulls : मैच खेले 5, जीते 2, हारे 3, स्कोर डिफ़रेंस -12, पॉइंट 4
- Jaipur Pink Panthers: मैच खेले 3, जीते 1, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस -3, पॉइंट2
- Patna Pirates : मैच खेले 4, जीते 1, हारे 3, स्कोर डिफ़रेंस -3, पॉइंट 2
- Bengal Warriorz : मैच खेले 3, जीते 1, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस -9, पॉइंट 2
- Tamil Thalaivas : मैच खेले 3, जीते 1, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस -9, पॉइंट2
- Gujarat Giants : मैच खेले 3, जीते 1, हारे 2, स्कोर डिफ़रेंस -13, पॉइंट 2
यह पॉइंट टेबल हाल के मैचों के बाद अपडेट किया गया है। जिसमें यु मुम्बा अच्छे स्कोर डिफरेंस के कारण टॉप पर है। जबकि लीग की फर्स्ट विनर टीम सबसे नीचे है। प्रो कबड्डी लीग अभी प्रारंभिक चरण में है। इसलिए रैंकिग बदलती रहेगी।