Site icon www.4Pillar.news

एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार हुआ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाले युवक को गुजरात के मुंद्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा को धमकी देने वाले युवक को गुजरात के मुंद्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले युवक को गुजरात के मुंद्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी है। गुजरात के कच्छ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा ,” 12वीं क्लास के छात्र को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम  कुछ दिन पहले अभद्र धमकी देने के मैसेज के संबंध में पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। ”

गिरफ्तार युवा ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच  आईपीएल 2020 मैच के बाद धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रांची पुलिस ने इस लड़के संबंध में कच्छ पुलिस के साथ सूचना साझा की थी।

पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा ,” हमने रांची पुलिस द्वारा हमारे साथ सूचना साझा किए जाने के बाद पूछताछ के लिए छात्र को हिरासत में लिया है। यह युवक कच्छ के मुंद्रा का रहने वाला है। हमने पुष्टि की है कि यह वही लड़का है जिसने शाक्षी धोनी के इंस्टाग्राम पर अभद्र संदेश पोस्ट किए थे। उसे रांची पुलिस को सौंप दिया जायेगा।

Exit mobile version