एमपी के पन्ना में एक गरीब महिला की किस्मत उस समय चमक गई जब वह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। दरअसल गेंदा बाई नाम की एक महिला को 4.39 कैरेट का हीरा मिला है। जिसकी कीमत 20 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।
साल 1973 में एक फिल्म रिलीज हुई थी। जिसका नाम ‘हीरा पन्ना’ है। इस मूवी का गाना उस समय में काफी मशहूर हुआ था। जिसके बोल ‘ पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मिल जाए’ हैं। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। यहां हम इस गाने का जिक्र इस लिए कर रहे हैं कि जिस गेंदा बाई ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसकी किस्मत अचानक चमक जाएगी। जी हां, गेंदा बाई की किस्मत चमक चुकी है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के पन्ना में एक महिला की किस्मत उस समय चमक उठी जब वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जंगल के रास्ते में महिला को 4.39 कैरेट का हीरा पड़ा हुआ मिला। diamond की कीमत 20 लाख रूपये से अधिक है।
बुधवार के दिन हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने एनडीटीवी को बताया ,” पन्ना के जंगल में लकड़ी लेने गई गेंदा बाई ( Genda Bai ) को 4.39 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। महिला ने हीरे को ऑफिस में जमा करवा दिया है। ”
ये भी पढ़ें,लखन यादव को खेत में मिला 800 मिलियन डॉलर का हीरा,गरीब किसान की रातोंरात चमकी किस्मत
कहा जा रहा है कि अब इस कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी। नीलामी से मिलने वाली रकम से रॉयल्टी और टैक्स कटने के बाद की राशि महिला को दी जाएगी। बता, गेंदा बाई नाम की महिला जंगल में से लकड़ी बीनकर उसे बेचकर अपना गुजरबसर करती है। इसके अलावा वह मेहनत मजदूरी भी करती है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More